सचिन बैरागी

सचिन बैरागी
फ्लोरिसिस की चपेट में आदिवासी
Posted on 09 Jul, 2015 05:03 PM
झाबुआ मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग में स्थित 3782 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। पहाड़ी ढलानों पर बसे इस आदिवासी बहुल जिले में प्राकृतिक संसाधनों का विपुल भण्डार है। जिले के पूरब में राज्य के सीमाई जिले बड़वानी, धार व रतलाम हैं तो पश्चिमी सीमा गुजरात राज्य तथा पश्चिम-उत्तरी सीमा राजस्थान राज्य से लगती है। यह जिला मध्यम वर्षा मण्डल के तहत आता है।

जिले के उत्तरी भाग में हथिनी नदी व दक्षिणी भाग में अनास नदी बहती है। यहाँ पर सागोन, खेर, महुआ, ताड़ी व बाँस के पेड़ बहुतायत में हैं। लाइम स्टोन, डोलामाइट, केल्साइट आदि यहाँ की प्रमुख खनिज सम्पदा हैं। मेघनगर जिले का मुख्य औद्योगिक क्षेत्र है।
×