नेशनल एलाइंस ऑफ पीपुल्स मूवमेंट

नेशनल एलाइंस ऑफ पीपुल्स मूवमेंट
आमंत्रण : विकास एवं राजनीति – विकल्प
Posted on 30 Oct, 2012 11:25 AM
तिथि- 17-19 नवम्बर, 2012
स्थान- सल्सबील ग्रीन स्कूल, किरालूर, त्रिचूर, केरल


विकल्प क्या है? यह सवाल आज हर किसी गोष्ठी या संघर्ष के दायरे में एक चर्चा का विषय बना है। एक ओर जहां राजनैतिक पार्टियों का तीव्रगति से नैतिक पतन हो रहा है तो दूसरी ओर उदारवादी नीतियों का जनता पर प्रहार बढ़ता जा रहा है। जवाब में पूरे देश में जनता ने सरकार और उसकी पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ मोर्चे खोल दिए हैं, जो कि न सिर्फ विकास परियोजना के प्रभावों को चुनौती दे रहे हैं बल्कि इस पूरे विकास के अवधारणा पर सवाल या निशान उठा रहे हैं। ये संघर्ष जल, जंगल, जमीन व खनिज जैसे संसाधनों पर लोगों के अधिकार, संसाधनों के इस्तेमाल में लोगों कि पहल, योगदान कि मांग के साथ-साथ उनके दोहन में सावधानी बरतने की भी मांग उठा रहे हैं। समता, न्याय, स्थिरता एवं प्रबंधन जैसे मूल्यों व सिद्धांतों के आधार पर प्रद्यौगिकी विकास एवं उसकी उचित प्रक्रिया व कार्य संरचना बनानी चाहिए एवं इसी आधार से ही उत्पादों, सेवाओं व लाभ का वितरण होना चाहिए। हमारे निरंतर संघर्ष ने आर्थिक एवं सामाजिक विकल्प की कई संरचना को उभारा है, लेकिन राजनैतिक विकल्प कैसा हो?
×