मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद
‘मीडिया चौपाल - 2013’ “जन-जन के लिए विज्ञान, जन-जन के लिए मीडिया”
Posted on 06 Sep, 2013 12:47 PM
दिनांक : 14-15 सितंबर 2013
स्थान : विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल


महोदय/महोदया,
आपको स्मरण होगा कि पिछले वर्ष 12 अगस्त 2012 को ‘विकास की बात विज्ञान के साथ – नए मीडिया की भूमिका’ विषय को आधार बनाकर एक दिवसीय ‘मीडिया चौपाल - 2012’ का आयोजन किया गया था। इस वर्ष भी यह आयोजन किया जा रहा है। कोशिश है कि ‘मीडिया चौपाल को सलाना आयोजन का रूप दिया जाए। गत आयोजन की निरंतरता में इस वर्ष भी यह आयोजन14-15 सितंबर 2013 (शनिवार-रविवार) को किया जा रहा है। यह आयोजन मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा स्पंदन (शोध, जागरूकता और कार्यक्रम क्रियान्वयन संस्थान) द्वारा संयुक्त रूप से हो रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के माध्यम से विकास में मीडिया की सकारात्मक भूमिका को बढ़ावा देना है। ‘मीडिया चौपाल – 2013’ हेतु “जन-जन के लिए विज्ञान, जन-जन के लिए मीडिया” थीम निर्धारित किया गया है। इसी संदर्भ में विभिन्न चर्चा-सत्रों के लिए विषयों का निर्धारण इस प्रकार किया गया है
×