मानसी टीम

मानसी टीम
गोमती की सहायक भैंसी नदी पर अवैध कब्जा एवं नदी को पाटने की कोशिश
Posted on 28 Apr, 2012 11:31 AM

‘मानसी’ संस्था द्वारा नदी बचाने का सराहनीय प्रयास


भैंसी नदी में अवैध खनन व कब्जे को देखते हुए पर्यावरण पर राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही संस्था ग्लोबल ग्रीन्स ने अपनी सहयोगी संस्था ‘मानसी’ के साथ मिलकर इस मुद्दे को उठाया है गांव वालों एवं संस्था की तरफ से स्थानीय पदाधिकारियों से शिकायत करने पर एस.डी.एम. पुवांया की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी शाहजहांपुर ने सुखबीर एग्रो एनर्जी पर दो लाख रुपए का जुर्माना अवैध मिट्टी खनन के लिए लगाया है।

शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश। नदियां न केवल जल का प्रमुख स्रोत होती हैं वरन उस राष्ट्र, समाज एवं क्षेत्र की संस्कृति होती है। गंगा पूरे भारत राष्ट्र नदी की वैश्विक पहचान है उसी प्रकार अन्य नदियां अपने क्षेत्र विशेष में जानी पहचानी जाती हैं। उ.प्र. में गोमती नदी की सहायक भैंसी नदी जो शाहजहांपुर जिले के पुवांया तहसील में बहती है यह नदी बंडा क्षेत्र से जसवंतपुर तक बहती हुई गोमती नदी में समा जाती है।
×