केन्द्रीय जल आयोग

केन्द्रीय जल आयोग
ग्लोबल वार्मिंग : खतरे में धरती (Global Warming : Earth In Danger)
Posted on 13 Aug, 2017 01:10 PM

मानव की विवेकहीनता के कारण तीन से पाँच अरब वर्ष पुरानी पृथ्वी को अब खतरा पैदा हो गया है। लोगों को आगाह करने के लिये हर वर्ष 22 अप्रैल को संपूर्ण विश्व में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पिछले कई वर्षों से यह रस्म पूरी की जा रही है किन्तु पृथ्वी पर मँडराता यह खतरा जस का तस बना हुआ है। कारण बिल्कुल स्पष्ट है कि हमारा समाज एवं आम आदमी ही नहीं विभिन्न देशों क
2015-16 जल क्रान्ति वर्ष (Jal Kranti Varsha 2015-16)
Posted on 29 Jul, 2017 04:00 PM

केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय वर्ष 2015-16 को देश भर में ‘जल क्रान्ति वर्ष’ के रूप में मना रहा है, तीसरे भारत जल सप्ताह के समापन समारोह में केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन देश के प्रत्येक जिले में किया जाएगा और जल को बचाने तथा संरक्षित करने के सभी प्रयास किये जाएँगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस महान अभियान में सभी राज्य सरकारें उनके साथ हैं। जल संरक्षण को एक वास्तविक जन आन्दोलन बनाने की प्रधानमंत्री की अपील का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्यों को इस ध्येय के लिये संयुक्त रूप से प्रयास करना चाहिए।

वर्ष 2015-16 के दौरान देश में जल संरक्षण एवं प्रबन्धन को सुदृढ़ बनाने के लिये सभी पणधारियों को शामिल करते हुए एक व्यापक एवं एकीकृत दृष्टिकोण से ‘जल क्रान्ति अभियान’ का आयोजन किया गया।

गैर सरकारी संगठनों एवं मीडिया कर्मियों के लिये दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
Posted on 04 Jul, 2017 01:42 PM

तारिख - 31 जुलाई - 01 अगस्त 2017
स्थान - राष्ट्रीय जल अकादमी, केन्द्रीय जल आयोग, पुणे


राष्ट्रीय जल अकादमी में “Training-Cum-Workshop on Water Resources Management” विषय पर 31 july – 01 August 2017 के दौरान गैर सरकारी संगठनों और मीडिया कर्मियों के लिये दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम सम्बन्धी प्रमुख बिन्दुएँ पृष्ठांकित (overleaf) हैं।

अनुरोध है कि आपके संगठन में जल क्षेत्र पर कार्य करने वाले कर्मियों को इस कार्यक्रम से लाभ उठाने हेतु यथाशीघ्र नामित करने का कष्ट करें। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु कोई भी प्रोग्राम शुल्क नहीं है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने की जानकारी संलग्न विवरणिका (program brochure, also available at our website) में दी गई है।
×