गंगा समग्र

गंगा समग्र
गंगा समग्र सेमिनार, मार्च 2013
Posted on 18 Jan, 2013 12:21 PM
तिथि : --- मार्च 2013, शुक्रवार
स्थान : सीरीफोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली


गंगा समग्र एक विस्तृत गैर राजनीतिक और देश भक्तों का ऐसा मंच है जो गंगा को निर्मल और अविरल बनाकर उसकी रक्षा करने के लिए तत्पर हैं। हम भारत की सभी नदियों को साफ-सुथरा देखना और करना चाहते हैं। हमारा विश्वास है कि यह मिशन तभी सफल हो सकता है जब सरकारों राजनीतिक दलों, चयनित प्रतिनिधियों, धार्मिक संस्थाओं और उनके वरिष्ठ नेता, किसान, कामगार, छात्र, युवा, महिलाएं, सामाजिक सांस्कृतिक संगठन, पर्यावरणीय समूह, वैज्ञानिक, व्यवसायी और मीडिया आदि सभी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

गंगा को बचाने की इस मुहिम में अपनी भागीदीरी सुनिश्चित करने के लिए मार्च 0---, 2013 को आप सभी सीरीफोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में सेमिनार के लिए आमंत्रित हैं :
निमंत्रण: गंगा चौपाल का आयोजन
Posted on 08 Nov, 2011 11:29 AM
सृजन से विसर्जन तक गंगा हमारे लिए पूजनीय है। चाहे हम उसके किनारे रहते हों या न हों, परंतु हमारे जीवन, हमारी संस्कृति, हमारे पर्यावरण, हमारी अर्थव्यवस्था, हमारे विज्ञान सहित पूरे सामाजिक जीवन को प्रभावित करती है माँ गंगा। लेकिन आज इस आज समाज के कारण ही वह उथल-पुथल के भयानक दौर से गुजर रही है। वैज्ञानिक अस्त्रों से लैस होकर हम उसका प्रवाह रोक रहे हैं, भौतिकवादी सुखों के लालच में हम गंगा को प्रदूषित कर रहे हैं। आज भी करोड़ों लोगों की आस्था की प्रतीक गंगा, कुछेक लोगों के लिए सिर्फ एक संसाधन होकर रह गई हैं। शोषण का एक प्रतीक। लेकिन सवाल उसके अस्तित्व का नहीं है, सवाल है, क्या गंगा के बिना हम पल भर भी जी पाएंगे। इन सभी विषयों पर बहुत चर्चा होती है।
×