एस के सिन्हा

एस के सिन्हा
एक बांध और कई बवाल
Posted on 06 Oct, 2010 11:28 AM
अशोक चह्वाण कभी कांग्रेस के चहेते मुख्यमंत्रियों में से थे, लेकिन बाभली परियोजना और चंद्रबाबू नायडू के मुद्दे पर वे अब हाई कमान की आंख की किरकिरी बन चुके हैं।एक अरसे से कांग्रेस हाई कमान की आंखों का तारा होने का दम भरते आये महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण अब आंख की किरकिरी साबित हो रहे हैं। पड़ोसी राज्यों-आंध्रप्रदेश और कर्नाटक के साथ बाभली परियोजना और मराठी-भाषी इलाकों के मसले को लेकर उन्होंने जिस राजनीतिक अपरिपक्वता का परिचय दिया है, उससे केंद्र सरकार और कांग्रेस हाईकमान दोनों ही नाराज हैं। गोदावरी नदी पर स्थित बाभली जल परियोजना के मुद्दे पर उन्होंने आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के नेता एन. चंद्रबाबू नायडू को जीरो से हीरो बना दिया। आंध्रप्रदेश में भी कांग्रेस की ही सरकार है और वाइएस राजशेखर रेड्डी के बेटे जगनमोहन रेड्डी ने पहले से ही मुख्यमंत्री के रोसैया की नाक में दम कर रखा है।

×