देवकी नंदन ‘शांत’

देवकी नंदन ‘शांत’
जल-स्तुति
Posted on 11 Mar, 2014 09:57 AM
जल हमारी जिंदगी है,
जल हमारी बंदगी है।
हम बचाएं जल, मत बहाएं जल,
हर समस्या का यही है हल।।

पांच तत्वों में वही जल
अपनी आंखों में वही जल।
राष्ट्र की धारा है गंगा,
जिसकी बूंदों में वही जल।।

जल की महिमा जिसने जानी,
वो चतुर है वो ही ज्ञानी,
हमने इतनी बात जानी,
जल ही है सम्बल!
हर समस्या का यही है हल!!
×