यमुना में अमोनिया बार- बार खतरनाक स्तर तक

नई दिल्ली (एसएनबी)। हरियाणा की आ॓र से छोड़े गए पानी में एक बार फिर घातक अमोनिया पाई गई है। यमुना में अमोनिया की मात्रा 1 पीपीएम पाई गई है, जबकि इसका सामान्य स्तर .2 से .4 पीपीएम तक होता है। यमुना में अमोनिया आने का पता वजीराबाद जलाशय से चला, जहां से राजधानी के दो जलसंयंत्रों को पानी पहुंचता है। जल बोर्ड ने अपने दोनों जलसंयंत्रों में 25 फीसद तक जलशोधन घटा दिया है। यमुना में अमोनिया आने की जानकारी जल बोर्ड ने नहीं दी, बल्कि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने इस संबंध में जनहित में जानकारी जारी की। अमोनिया आने और जलसंयंत्र प्रभावित होने से उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों में शुक्रवार को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। अमोनिया की मात्रा सामान्य से अधिक होने के चलते 120 एमजीडी क्षमता वाले वजीराबाद जलसंयंत्र और 90 एमजीडी क्षमता वाले चन्द्रावल जलसंयंत्र में जलशोधन 25 फीसद तक कम कर दिया गया हैं। जल बोर्ड के सदस्य (जलापूर्ति) ने कहा कि स्थिति कब तक ठीक होगी यह बताया नहीं जा सकता। जब तक अमोनिया की मात्रा सामान्य स्तर तक नहीं पहुंचती है तब तक जलशोधन के दौरान अमोनिया वाले पानी को आगे छोड़ा जाएगा
Path Alias

/articles/yamaunaa-maen-amaonaiyaa-baara-baara-khataranaaka-satara-taka

Post By: admin
×