यमुना के सिपाही कपिल मिश्र

यूथ फॉर जस्टिस के कपिल मिश्रा ने दिल्ली की यमुना को बचाने की पहल की है। सिटीज़न जर्नलिस्ट शो में इन्होंनें दिल्ली में यमुना के रिवरबेड पर निर्माण कार्य को लेकर कई सवाल उठाए। जिसकी वजह से यमुना के अस्तित्व पर खतरा हो रहा है। कपिल ने बताया कि किस तरह सरकार ही यमुना के रिवरबेड पर कॉमनवेल्थ खेलों के लिए खेलगांव, मेट्रो स्टेशन, मॉल और सड़कों का निर्माण कर रही है।

देखें वीडियो


इन निर्माणों से यमुना के रिवरवेड पर कांक्रीट बिछ जाएगा जिससे वाटर रीचार्ज नहीं होगा। इससे न केवल यमुना सूख जाएगी बल्कि निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रहे फ्लाई ऐश से ग्राऊंड वाटर भी प्रदूषित हो जाएगा।

सिटीज़न जर्नलिस्ट शो में ये मुद्दा उठाने के बाद, कपिल और उनके साथी लोगों को जागरुक करने की कोशिश लगातार कर रहे हैं।इन्होंनें जून के महीने में नौजवानों को इकट्ठा कर 10 दिन की बाइक रैली निकाली जो यमुना के किनारे-किनारे दिल्ली से आगरा तक गई।

इसके बाद इन्होंने किसानों और लोगों को यमुना के बारे में जागरुक किया है।

अगस्त में कपिल और उनके साथियों ने दिल्ली के कनाट प्लेस में आयोजन किया जहां इन्होंनें बच्चों को यमुना के महत्व को बताया।कपिल सरकार पर भी निर्माण कार्यों को रोकने के लिए दबाव बनाए हुए हैं। ये लोगों के प्रयासों का नतीजा ही है कि सरकार ने भी अब यमुना पर निर्माण कार्य न होने देने के लिए कदम उठाए हैं।दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जून में अपने जोनल प्लेन में, यमुना को निर्माण कार्यों से बचाने के लिए कई परिवर्तन किए हैं।
Path Alias

/articles/yamaunaa-kae-saipaahai-kapaila-maisara

Post By: admin
Topic
×