स्कूलों की छतों पर वर्षा संग्रहण के तरीकों को सिखाने के लिए अर्घ्यम की एक निदेशिका पुस्तिका


स्कूलों की छतों पर वर्षा जल संग्रहण आज के दौर में एक बहुत जरूरी काम हो गया है। बहुत से स्कूलों में इन दिनों पीने तथा अन्य उपयोग हेतु जल के स्थाई स्रोत नहीं होते हैं। स्कूलों के शौचालयों के फ्लश, बच्चों को हाथ पांव धोने शौचालय में साफ-सफाई के उपयोग हेतु तमाम कामों के लिए पानी की जरुरतें होती हैं। यदि हम स्कूलों की छतों पर गिरे वर्षा जल को संग्रहित कर सकें तो इन जरुरतों के लिए हमें साफ पानी अपने ही स्रोतों से मिल जाएगा।

स्कूलों की छतों पर वर्षा संग्रहण के तरीकों को सिखाने के लिए अर्घ्यम ने एक निदेशिका पुस्तिका तैयार की है। जिससे हमें स्कूल की छत पर गिरे हुए हर बूंद को सहेजने और उनके भंडारण, उनकी गुणवत्ता और गिरे वर्षा जल के उपचार की जानकारी हमें प्राप्त होती है।

स्कूलों की छतों पर वर्षा संग्रहण के तरीकों को सिखाने के लिए अर्घ्यम की निदेशिका पुस्तिका यहां संलग्न है जिसका इस्तेमाल रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए स्कूल और शैक्षिक संस्थान कर सकते हैं।
 
Path Alias

/articles/sakauulaon-kai-chataon-para-varasaa-sangarahana-kae-taraikaon-kao-saikhaanae-kae-laie

Post By: admin
×