शिक्षा के माध्यम से वर्षावन को बचाना

शिक्षा दुनिया के वर्षावन की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोगों को इन वनों की सुन्दरता को देखना चाहिए और इनके महत्त्व को समझना चाहिए, इससे वे उनकी रक्षा करना चाहेंगे। पर्यावरण शिक्षण संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों में तो होना ही चाहिये और साथ ही ऐसे देशों में भी होना चाहिए जहां वर्षावन हैं जैसे बोलिविया (Bolivia) और मैडागास्कर (Madagascar)।

संयुक्त राज्य अमेरिका में, लोगों को वर्षावन की क्षति में अपनी भूमिका को समझने की जरूरत है। उदाहरण के लिए, महोगनी जैसे कुछ उत्पादों को खरीदना अन्य देशों में वर्षावनों की कटाई में योगदान देता है। यदि हम एक अमेरिकी के रूप में पर्यावरण के बारे में सीखने का प्रयास करते हैं, तो हम समझ सकते हैं कि वर्षावनों के गायब होने से हम क्या खो रहें हैं। हम ऐसे उत्पाद खरीदने और ऐसी कंम्पनियों व संगठनों का समर्थन करने का फैसला ले सकते हैं जो वर्षावन को बचाने में मदद करती हैं।

वर्षावन देशों में कभी कभी स्थानीय लोग यह नहीं जानते कि वन महत्वपूर्ण क्यों हैं। शिक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से ये लोग सीख सकते हैं कि वन महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराते हैं (जैसे साफ़ पानी) और ऐसे पौधों और जीव-जन्तुओं का आवास स्थान हैं जो दुनिया में कहीं और नहीं पाए जाते हैं। मैडागास्कर (Madagascar) जैसी जगह में कुछ बच्चों को पता है कि अमेरिका (America) में लीमर (Lemurs) नहीं पाए जाते हैं। वे बहुत खुश होते हैं जब उन्हें यह पता चलता है कि लीमर (Lemur) केवल मेडागास्कर (Medagascar) में ही पाए जाते है।

Path Alias

/articles/saikasaa-kae-maadhayama-sae-varasaavana-kao-bacaanaa

Post By: tridmin
×