पुस्तक परिचय - बाँध, नदी एवं अधिकार


विश्व भर में, लोग विनाशकारी बड़े बाँधों के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। वे नये बाँधों से अपनी नदियों एवं आजीविका की रक्षा करने के लिये संघर्ष कर रहे हैं। पुराने बाँधों की वजह से खड़ी हुई समस्याओं के लिये वे क्षति-पूर्ति की माँग कर रहे हैं। वे ऊर्जा, जल आपूर्ति एवं बाढ़ प्रबंधन के बेहतर विकल्प का प्रस्ताव कर रहे हैं। वे सब उन निर्णयों में अपनी-अपनी बात रखने के लिये संघर्ष कर रहे हैं जो उनके जीवन को प्रभावित करते हैं।

पिछले 20 सालों से, अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बाँधों के आन्दोलन काफी आगे बढ़े हैं उन्हें काफी सफलताएँ मिली हैं। कुछ बाँध रोके गये हैं। छोटे बाँधों एवं जल संरक्षण जैसे बेहतर विकल्पों पर अमल हुआ है। समुदायों ने बेहतर क्षति-पूर्ति हासिल किया है। कुछ बाँध हटाए गये हैं।

लेकिन विश्व भर में नये बाँधों से समुदायों पर खतरा बरकरार है।

 

बाँध, नदी एवं अधिकार

(इस पुस्तक के अन्य अध्यायों को पढ़ने के लिए कृपया आलेख के लिंक पर क्लिक करें)

क्रम

अध्याय

1

पुस्तक परिचय - बाँध, नदी एवं अधिकार

2

कठिन शब्द

3

बाँधों के बारे में मूलभूत जानकारियाँ

4

बाँधों के असर

5

विनाशकारी बाँधों के खिलाफ अन्तरराष्ट्रीय आन्दोलन

6

विनाशकारी बाँधों के खिलाफ कैसे संघर्ष करें

7

बाँधों के विकल्प की दिशाएँ

 

नये बाँधों से प्रभावित होने वाले समुदायों को सशक्त करने एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहे बाँध विरोधी आन्दोलन के विचारों को बाँटने के लिये इंटरनेशनल रिवर्स नेटवर्क ने यह कार्यवाही गाइड (मार्गदर्शिका) तैयार की है। इंटरनेशनल रिवर्स नेटवर्क एवं विश्व भर में फैले अन्य स्वैच्छिक संगठन आपके संघर्ष में सहायता कर सकते हैं। आपको सहयोग कर सकने वाले स्वैच्छिक संगठनों की सूची इस मार्गदर्शिका के अंत में दी हुई है, जिसमें इन मुद्दों पर भारत में तथा कुछ पड़ोसी देशों में सक्रिय समूह भी शामिल हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि यह गाइड आपको यह जानकारी एवं माध्यम उपलब्ध कराने में मदद करती है कि एक प्रस्तावित बाँध के प्रति कैसी प्रतिक्रिया व्यक्त करें, कैसे अपने अधिकारों की रक्षा करें एवं बाँधों के बारे में लिये जाने वाले निर्णयों में अपनी बातों को रखने की माँग कैसे करें।

- इस मार्गदर्शिका की शुरुआत में कठिन शब्द एवं उनके विस्तृत अर्थों की सूची दी गई है।

- अध्याय 1 में बाँधों के बारे में सामान्य जानकारियाँ दी गई हैं: बाँध कैसे काम करते हैं, बाँधों से कौन लाभान्वित होता है एवं कौन बाँधों के लिये कीमत चुकाता है।

- अध्याय 2 में बाँधों से समुदायों एवं प्राकृतिक संसाधनों पर होने वाले असर के बारे में चर्चा शामिल है।

- अध्याय 3 विनाशकारी बाँधों के खिलाफ लोगों के अन्तरराष्ट्रीय आन्दोलन एवं उसकी सफलता के बारे में वर्णन करती है।

- अध्याय 4 यह विचार देता है कि समुदाय बाँधों को कैसे चुनौती दे सकते हैं एवं कैसे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।

- अध्याय 5 लोगों के लिये जल एवं ऊर्जा की पूर्ति एवं बाढ़ प्रबंधन की आवश्यकताओं के बेहतर विकल्प के बारे में जानकारी देता है।

- मार्गदर्शिका के अंत में उन सम्पर्कों की सूची दी गई है जो आपकी मदद कर सकते हैं।

हम विनाशकारी बड़े बाँधों के खिलाफ आपके संघर्ष की सफलता की कामना करते हैं। न्याय एवं सम्मान के लिये संघर्ष में हम सब एक हैं। जल जीवन का साधन है, मौत का स्रोत नहीं!

Path Alias

/articles/pausataka-paraicaya-baandha-nadai-evan-adhaikaara

Post By: Hindi
×