पर्यावरण बचाने जियो की अभिनव मुहिम

जियो के संस्थापक ने बताया कि पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाए जाने चाहिए। हमारा प्रयास उसी दिशा में है। जियो को इस काम में जैन समाज के साथ ही समाज के अन्य वर्गों का भी समर्थन मिल रहा है।

कार्यालय संवाददाता। मुम्बई पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और वृक्षा-रोपण के जरिए पर्यावरण को बचाने की दिशा में ‘जयम आइडियल यूथ ऑर्गेनाइजेशन’ (जेआईवाईओ या जियो) की ओर से एक मार्च से एक अभिनव मुहिम शुरू की जाएगी।

जियो की पर्यावरण मुहिम के तहत महाराष्ट्र सहित देश भर में 55 लाख पौधे लगाए जाएँगे। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के प्रति आमोखास को जागरूक बनाने के लिए रविवार को आजाद मैदान से गेटवे ऑफ इण्डिया के बीच खास रैली निकाली जाएगी। यह रैली खास इसलिए होगी कि इसमें 1,000 लोग पेड़ों की वेश-भूषा में हिस्सा लेंगे। पर्यावरण बचाने से जुड़ी यह रैली अपने किस्म की दुनिया में सबसे बड़ी होगी। यह रैली गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज की जाएगी। रिकॉर्ड को दर्ज करने के लिए लन्दन से गिनीज के प्रतिनिधि मुम्बई आनेवाले हैं।

जेआईवाईओ के संस्थापक सन्त श्री अरिहन्त ऋषि जी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना और इस बाबत आम लोगों को जागरूक करना हम सबका दायित्व है। इसी कड़ी में रविवार को आजाद मैदान से गेटवे ऑफ इण्डिया के बीच सवेरे 8 से 11 बजे के बीच मार्च का आयोजन किया गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में उन्होंने बताया कि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में पर्यावरण बचाने बाबत इसी तरह का आयोजन किया गया था। पेड़ों की वेश-भूषा में ऑस्ट्रेलिया की रैली में 710 लोग शामिल हुए थे। फिलहाल यह रिकॉर्ड उनके नाम है। लेकिन जियो के आयोजन में हजार लोग शामिल होंगे, इसलिए नया रिकॉर्ड हमारे नाम दर्ज होगा। इस रैली में उद्योग-व्यापार क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ ही बॉलीवुड हस्तियाँ भी शामिल होंगी।

जियो के संस्थापक ने बताया कि पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाए जाने चाहिए। हमारा प्रयास उसी दिशा में है। जियो को इस काम में जैन समाज के साथ ही समाज के अन्य वर्गों का भी समर्थन मिल रहा है। इस मुहिम के तहत हम महाराष्ट्र में 55 लाख पेड़ लगाएँगे। यह पेड़ खाली पड़ी सरकारी जमीन के साथ ही भू-दान के जरिए मिलने वाली निजी जमीन पर भी लगाए जाएँगे।

रैली के बाद लिबर्टी सिनेमा हॉल में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच एक और कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें पहले जियो (जेआइवाइओ) प्राइज अवार्ड्स प्रस्तुत किये जाएँगे। साथ ही जियो ट्रस्ट को लॉन्च किया जायेगा। जियो ट्रस्ट का सपना आचार्य सम्राट श्री कुशाग्र नंदी जी के आशीर्वाद और सन्त श्री अरिहन्त जी की कड़ी मेहनत से साकार हुआ है। समारोह के दौरान सम्मानित अधिकारियों द्वारा जियो का शीर्षक गीत और विवरण पुस्तिका भी लॉन्च की जाएगी।
Path Alias

/articles/parayaavarana-bacaanae-jaiyao-kai-abhainava-mauhaima

Post By: Hindi
×