प्राचीन भारत की वैज्ञानिक प्रथा हल्दी हाथ

कुरकुमा डोमेस्टिका
कुरकुमा डोमेस्टिका

कुरकुमा डोमेस्टिका (फोटो साभार - विकिपीडिया)उत्तराखण्ड प्राचीन काल से ही अपने परम्परागत ज्ञान विज्ञान के लिये प्रसिद्ध रहा है। पुराने समय से ही यहाँ के लोगों द्वारा विभिन्न त्योहारों एवं धार्मिक उत्सवों के अवसरों पर विभिन्न प्रकार के पौधों का प्रयोग किया जाता रहा है। इन पौधों का प्रयोग यहाँ के लोगों द्वारा बड़े ही वैज्ञानिक ढंग से किया जा रहा है तथा इनके पीछे चाहे कोई भी धार्मिक विश्वास क्यों न जुड़ा हो लेकिन इनके पीछे कई वैज्ञानिक तथ्य भी छुपे हुए हैं जिनके कारण यहाँ पर लोगों का इन प्रथाओं पर विश्वास रहा है।

उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में विवाह संस्कार को सबसे बड़े संस्कार के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इसके द्वारा ही सम्पूर्ण गृहस्थ जीवन की दिशा तय होती है। वैसे तो विवाह संस्कार में कई पौधों का प्रयोग किया जाता है लेकिन सबसे महत्त्वपूर्ण इसका हल्दी हाथ या बान दीन रस्म होती है जिसको यहाँ पर बड़े ही रस्मों रिवाज के साथ मनाया जाता है।

हल्दी हाथ प्रथा का मुख्य आकर्षण इसमें प्रयुक्त किये जाने वाले पौधे हैं। हल्दी हाथ में हल्दी (Kurkuma Domestica), मजेठी (Rubia cordifolia), सिलफाड़ा (bergenia ciliata), जीराहल्दी (hedychium spicatum), वच (Acorus calamus) तथा सुमया (valeriana jatamansi) आदि पौधों की जड़ तथा प्रकन्दों को निकाला जाता है तथा ओखली में कूटकर इसका पेस्ट या लेप तैयार किया जाता है। इस लेप में कई वैज्ञानिक गुण हैं जिनका वर्णन नीचे दिया जा रहा है-

हल्दी (हरीद्रा)

इसका वानस्पतिक नाम कुरकुमा डोमेस्टिका (Curcuma Domestica) है। हल्दी भारतीय वनस्पति है यह अदरक की प्रजाति का 5-6 फुट तक बढ़ने वाला पौधा है जिसके राइजोम या प्रकन्द को हल्दी के रूप में प्रयोग किया जाता है। आयुर्वेद में इसे हरिद्रा, क्रिमिघ्ना, गौरी वरणार्णिनी, योशितप्रिया, हट्टविलासनी, हरदल, कुमकुम आदि के नाम से जाना जाता है। धार्मिक रूप से इसको बहुत ही शुभ माना जाता है।

हल्दी का पीला रंग कुरकुमिन के कारण होता है। कुरकुमिन सूजन को कम करने वाला तथा कैंसर प्रतिरोधक है। इसमें पाये जाने वाले टैनिन के कारण इसमें प्रतिजीवाणुक गुण पाये जाते हैं। हल्दी पाचन तंत्र की समस्याओं, गठिया, रक्त प्रवाह की समस्याओं, कैंसर, जीवाणुओं का संक्रमण, उच्च रक्त चाप, कोलेस्ट्रॉल की समस्या एवं शरीर में कोशिकाओं की टूट-फूट की मरम्मत में लाभकारी है। हल्दी पित्त शामक, त्वचा रोग, यकृत रोग, कृमि रोग, भूख न लगना, गर्भाशय रोग, मूत्र रोग में भी अति लाभकारी है।

वच या ब्वाजू

एकोरस कैलेमसएकोरस कैलेमस (फोटो साभार - विकिपीडिया)इसका वानस्पतिक नाम एकोसर कैलेमस (Acorus Calamus) है। इसे अंग्रेजी में स्वीट लैग, आयुर्वेद में वचा, यूनानी में वच, हिन्दी में वजाई, मराठी में वेखण्ड, गढ़वाली में ब्वाजू, तमिल में वेशम्भू, तेलुगू में वदज, कन्नड़ में वाजे, मलयालम में वयम्बू, संस्कृत में भूतनाशिनी, जटिला हेमवती, आदि नामों से जाना जाता है।

वच या ब्वाजू या एकोरस कैलेमस भारत में पाया जाने वाला एक अत्यन्त महत्त्वपूर्ण पौधा है। यह भारत में 2000 मीटर तक की ऊँचाई वाले क्षेत्रों में पाया जाता है। एकोरस आर्द्र भूमि में पाया जाने वाला एक बहुवर्षीय पौधा है। इसकी सुगन्धित पत्तियों और प्रकन्दों का प्रयोग परम्परागत चिकित्सा में किया जाता है। इसके प्रकन्द का स्वाद मसालेदार होता है जिसके कारण इसे अदरक दालचीनी और जायफल के विकल्प के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।

वर्तमान में यह लुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में सूचीबद्ध है। भारतीय हर्बल परम्पराओं में औषधि के रूप में वच का बहुत लम्बा इतिहास रहा है। खुशबूदार उत्तेजक और हल्के टॉनिक की वजह से आधुनिक हर्बल दवाइयों में इसका व्यापक रूप से उपयोग हो रहा है। आयुर्वेद में इसका उपयोग चेतना में स्पष्टता लाने की क्षमता के कारण होता है। यह शराब से होने वाली बीमारियों विशेष रूप से मस्तिष्क और जिगर पर होने वाले प्रभावों के लिये उत्तम औषधि है।

आयुर्वेद में इसका उपयोग मतिभ्रम के दुष्प्रभावों को कम करने के लिये किया जाता है। इसकी जड़ों का उपयोग मस्तिष्क व तंत्रिका तंत्र व पाचन विकारों के उपाय के रूप में किया जाता है। बाह्यरूप से वच का इस्तेमाल त्वचा के रोगों, आमवाती दर्द और नसों के दर्द के इलाज के लिये किया जाता है। होम्योपैथिक उपचार हेतु इसकी जड़ों का प्रयोग पेट फूलने, अपच, आहार व पित्ताशय के विकारों के लिये किया जाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में इसके प्रकन्दों को वातहर और कृमिनाशक गुण का अधिकारी माना जाता है और इसका उपयोग कई प्रकार के विकारों जैसे मिर्गी और मानसिक रोगों को ठीक करने के लिये होता है। इसका तेल सौन्दर्य प्रसाधन, इत्र उद्योग और कीटनाशकों में भी प्रयोग किया जाता है।

जीरा हल्दी या वन हल्दी या कपूर कचरी

हेडीचियम स्पाइकैटमहेडीचियम स्पाइकैटम (फोटो साभार - विकिपीडिया)इसका वैज्ञानिक नाम हेडीचियम स्पाइकेटम (Hedychium Spicatum) है। हेडीचियम स्पाइकैटम जिंजीबेरेसी (Zingiberaceae) कुल का पौधा है। यह आमतौर पर स्पाइक्ड जिंजर लिली (Spiked Ginger Lily) या कपूर कचरी के नाम से जाना जाता है। जीरा हल्दी को हिन्दी में कपूर कचरी, बंगाली में सटी, कचरी, गुजराती में कपूर कचली, कपूर, कन्नड़ में गोल कचोड़ा, सीना कचोड़ा, कचोड़ा, गंधासाटी, मराठी में गबला कचरी, मलयालम में काटचोलम, कटचूराम, पंजाबी में कचुर कचूर, बनकेला, बन हल्दी, शेदुरी, तमिल में पूलानकिजांगू, किचली किजोंगू, तेलुगू में गंधकचरालू तथा उड़िया में गंधसूठी के नाम से जाना जाता है। यह एक बारहमासी प्रकन्द वाला पौधा पूरे हिमालय क्षेत्र में 3500 से 7500 फीट की ऊँचाई पर पाया जाता है।

यह पौधा 1 मीटर तक लम्बा हो सकता है तथा इसके पत्ते हल्दी के समान होते हैं जो 30 सेमी, तक हो सकते हैं। इस पर सफेद पुष्प पाये जाते हैं। जो स्पाइक पुष्प क्रम में पाये जाते हैं। इसका प्रकन्द या राइजोम 15 से 20 सेमी. लम्बा तथा 2.0 से 2.5 सेमी मोटा पीला भूरे रंग का होता है।

परम्परागत रूप से इसके प्रकन्द या राइजोम का प्रयोग श्वसन सम्बन्धी अनियमितता जैसे ब्रोनकाइटिस, अस्थमा, जुकाम आदि बुखार, मस्तिष्क को शान्त रखने, सूजन को कम करने, जिवाणुनाशक के रूप में, कवकनाशक के रूप में प्रतिअॉक्सीकारक, पीड़ाहारी, डायरिया, पाइल्स, लीवर के रोगों एवं मलेरिया के इलाज आदि के लिये किया जाता है। इसके पाउडर का प्रयोग पेट सम्बन्धी रोगों पेट दर्द बदहजमी तथा कृमिनाशक के रूप में किया जाता है। इसका प्रयोग सौन्दर्य प्रसाधन के रूप में बालों की वृद्धि, त्वचा सम्बन्धी रोगों, इत्र बनाने तथा हर्बल क्रीम बनाने के लिये किया जाता है।

मजीठ या मंजिष्ठा

रुबिया कार्डीफोलियामरुबिया कार्डीफोलिया (फोटो साभार - विकिपीडिया)मजीठ का वैज्ञानिक नाम रुबिया कार्डीफोलिया (Rubia cardifolia) है। मंजिष्ठा रूबिएसी (Rubiaceae) कुल का सदस्य है। मजीठ को संस्कृत में कामा मेशिका, यजनावली, मंजिष्ठा, गढ़वाली में मजेठी, कन्नड़ में चित्रावलीद, मलयालम में मंचाटी, मंजाटी, तमिल में कीवाली या मंजीती, तेलुगू में तमरावाली या तामावल्ली, कन्नड़ में रक्तमंजिस्टे आदि नामों से जाना जाता है।

भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में मजीठ का पौधा बेल के रूप में पाया जाता है इसमें बहुत सारी शाखाएँ होती हैं। इसकी पत्तियाँ हृदयाकार होती हैं। इस पर छोटे-छोटे पीले सफेद पुष्प खिलते हैं जिसकी जड़ें जमीन में दूर-दूर तक फैली रहती हैं। इसकी बेलें अक्सर दूसरे पेड़ों का सहारा लेकर चढ़ जाती हैं। मजीठ के फूलों का रंग सफेद होता है। इसके फल बैंगनी या काले रंग के होते हैं। मजीठी पर छोटे-छोटे बाल जैसी संरचनाएँ पाई जाती हैं जिसके कारण ये कपड़ों या अन्य मुलायम वस्तुओं पर चिपकती हैं। केवल इसकी जड़ का प्रयोग औषधीय प्रयोग के लिये किया जाता है। इसका रस मीठा, तीखा और कसैला होता है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसके कई चिकित्सकीय उपयोग होते हैं। मिस्र के लोग मजीठ का प्रयोग होंठ को लाल करने में करते थे। यह रक्त तथा त्वचा आधारित कई बीमारियों को दूर करने के काम आता है।

मंजेठी ऐसी औषधि है जो रक्त को साफ करने के साथ ही शरीर से पित्त दोष अग्नि तत्व को सन्तुलित करने का कार्य करती है यह कील या पिम्पल को दूर करती है। मंजिष्ठा का प्रयोग कई रोगों में किया जाता है, जैसे- स्किन एलर्जी, पेचिस, उच्च रक्त चाप, मूत्र संक्रमण आदि। मंजिष्ठा मस्तिष्क तथा पूरे तंत्रिका तंत्र को शान्त करता है।

सुमया

बर्जीनिआ सीलिएटाबर्जीनिआ सीलिएटा (फोटो साभार - विकिपीडिया)इसका वैज्ञानिक नाम वेलिरियाना जटामांसी (Velerina jatamansi) है। सुमया वेलेरिनेसी (Valerianaceae) कुल का पौधा है। इसे हिन्दी में जटामांसी, बंगाली में मुश्कबाला, तगर, सुमेयो, आसारन, नाहानी, गढ़वाल में सुमया, गुजराती में तगरगन्तौड़ा, कान, मुश्कबाला, कन्नड़ में मुश्कबाला, कश्मीरी में मुश्कबाला, चलगुड़ी, मराठी में तगारगानथोड़ा, तगरमूल, पंजाबी में बालमुश्कबाला, मुश्कवाली, तेलुगू में जटामासी, तथा उर्दू में रिशवाला के नाम से जाना जाता है। सुमया उत्तर पश्चिम हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक संकटग्रस्त औषधीय पौधा है।

जटामांसी एक बारहमासी शाकीय द्विलिंगी पौधा है इसकी अधिकतम लम्बाई 10.5 सेमी से 22.3 सेमी. तक होती है। जटामांसी में पत्तियाँ तथा जड़ें सीधे ही राइजोम से निकलती हैं तथा जड़ों की लम्बाई 6-10 सेमी तक होती है। राइजोम पौधे का सबसे महत्त्वपूर्ण भाग है जिसके मुख्य रासायनिक पदार्थ जैसे- सिस्कीटर्पीनॉइड्स, वेलेनॉइड्स तथा जटामैनीनस हैं। इस पौधे का पुष्पण काल जनवरी से अप्रैल तक होता है।

जटामांसी पौधे का प्रयोग कोढ़, मिर्गी, मूर्च्छा, तंत्रिका रोग, सर्पदंश, बिच्छू दंश, हैजा आदि रोगों के इलाज के लिये किया जाता है। इसका प्रयोग कोशिकीय टॉनिक तथा कैंसर के उपचार के लिये भी किया जाता है। सुमया का प्रयोग शान्तिदायक, उपशामक के रूप में, रोगाणुरोधक, बलगम निकालने वाली, ज्वरनाशक, तंत्रिका टॉनिक, नेत्र सम्बन्धी रोगों के लिये, अग्निवर्धक, पेट साफ करने वाली, मिर्गी हैजा, सर्पदंश, अस्थमा, जलने, रक्त सम्बन्धी रोगों, त्वचा रोगों, अल्सर आदि में किया जाता है।

कमल्या या पाषाणभेदा

इसका वैज्ञानिक नाम बर्जीनिआ सीलिएटा (Bergenia ciliata) है। कमल्या या पाषाणभेदा सैक्सिफ्रैगेसी (Saxifragaceae) कुल का पौधा है। इसको संस्कृत में सिलफाड़ा, अश्वभेदा, आसानी में पत्थरकुची बंगाली में पतराकुंर, हिमसागर, अंग्रेजी में विन्टर बिगोनिया हिन्दी में सिलफाड़ा, पत्थरचट्टा, सिलफेड़ा, गढ़वाली में कमल्या, कोदिया, कन्नड़ में पाषाणभेदी, हितागा, पाषानबेरु, कश्मीरी में पाषाणभेद, मलयालम में कालूवची, कालुखानी तथा तेलुगू में कोन्डापिन्डी आदि नामों से जाना जाता है।

पाषाणभेदा एक बारहमासी पौधा है जो नमी एवं छायादार स्थानों पर पाया जाता है। यह पौधा पूरे मध्य भारत तथा हिमालय क्षेत्र में 4000-12000 फिट पर पाया जाता है इसकी लम्बाई 12 से 15 इंच तक होती है। इस पर पुष्प फरवरी से अप्रैल तक तथा फल मार्च से जुलाई में आते हैं तथा इसके पुष्पों का रंग गुलाबी होेता है। इसमें राइजोेम या प्रकन्द पाया जाता है। इसके प्रकन्द गोल ठोस तथा 1.5 सेमी लम्बे तथा 1.2 सेमी. मोटे भूरे रंग के होते हैं इसकी गोल पत्तियों पर छोटे-छोटे रोम पाये जाते हैं।

इसमें कई औषधीय गुण पाये जाते हैं जैसे टॉनिक जीवाणुनाशक, कैंसर प्रतिरोधक, मधुमेह प्रतिरोधी, सूजन को कम करने वाले आदि। लेकिन इसका प्रयोग मुख्यतः वृक्क रोगों जैसे किडनी स्टोन को नष्ट करने में किया जाता है। इसके रस को कान के दर्द में प्रयोग किया जाता है तथा इसके टॉनिक का प्रयोग बुखार में किया जाता है। इसका एक महत्त्वपूर्ण उपयोग त्वचा रोगों में कटने जलने, एलर्जी आदि में किया जाता है। इसमें कवकनाशी गुण भी पाये जाते हैं जिसके कारण यह त्वचा की कवक से सुरक्षा करता है।

उत्तराखण्ड में सदियों से निभाए जा रही रस्मों तथा रीति-रिवाजों का दायरा सिमटता जा रहा है रीति-रिवाज केवल नाम के लिये अपनाए जा रहे हैं। इसमें प्रयुक्त किये जाने वाले पौधों के बारे में जानकारी न होने के कारण इनका प्रयोग कम हो रहा है। उपरोक्त वर्णित सभी जातियाँ संकटग्रस्त जातियाँ हैं। ये सभी पौधे कुछ क्षेत्रों में सिमट कर रह गए हैं। गाजर घास, काली बांसिग, लैन्टाना आदि विदेशी घासों के द्वारा इनके आवास पर अतिक्रमण किया जा रहा है। परम्परागत ज्ञान नई पीढ़ी तक नहीं पहुँच पा रहा है जिसे इन बहुमूल्य जातियों का संरक्षण नहीं हो पा रहा है।

श्री सुरजीत सिंह रावत
ग्राम-दुबलाण, पो.-सैन्धार वाया वेदीखाल जिला-पौड़ी गढ़वाल 246177 (उत्तराखण्ड)

 

 

 

TAGS

science in ancient india, turmeric, traditions in uttarakhand, divine faith and science, disease curing ability of turmeric, how to take turmeric, turmeric uses, tumeric, turmeric side effects, turmeric supplement, turmeric benefits, turmeric dosage, how to use turmeric, saxifragaceae flower, saxifragaceae common name, saxifragaceae family characteristics, saxifragaceae lower classifications, saxifragaceae heuchera, saxifragaceae leaves, saxifragaceae pronunciation, saxifrage, valerianaceae family characteristics, valerianaceae caprifoliaceae, valeriana officinalis, valerian plant, red valerian, centranthus, centranthus ruber, plectritis, rubiaceae classification, rubiaceae family pdf, rubiaceae lower classifications, rubiaceae taxonomy, economic importance of rubiaceae, rubiaceae floral formula, rubiaceae family characters, rubiaceae coffee, spiked ginger lily for skin, spiked ginger lily in hindi, spiked ginger lily uses, spiked ginger in telugu, kapur kachri, kapur kachri powder for skin, kapoor kachri, spiked ginger in kannada, zingiberaceae uses, zingiberaceae classification, zingiberaceae ginger, zingiberaceae family characteristics, zingiberaceae plant list, zingiberaceae family pdf, zingiberaceae floral formula, zingiberaceae pdf, bergenia ciliata common name, bergenia ciliata medicinal uses, bergenia ciliata pdf, bergenia ciliata local name, bergenia ciliata in hindi, bergenia ciliata family, bergenia ciliata hindi name, bergenia ciliata dumbo, valeriana jatamansi medicinal uses, valeriana jatamansi common name, valeriana jatamansi pdf, valeriana jatamansi wikipedia, valeriana jatamansi family, valeriana jatamansi jones, valeriana jatamansi chemical constituents, valeriana jatamansi uses, curcuma domestica common name, difference between curcuma longa and curcuma domestica, curcuma domestica plant, curcuma domestica adalah, curcuma longa medicinal uses, curcuma domestica tamil name, turmeric, curcuma domestica rhizome, acorus calamus uses, acorus calamus in hindi, acorus calamus root, acorus calamus common name, acorus calamus in kannada, acorus calamus pdf, acorus calamus chemical constituents, acorus calamus meaning in hindi, hedychium spicatum in hindi, hedychium spicatum ayurveda, hedychium spicatum common name, hedychium spicatum in tamil, hedychium spicatum malayalam name, hedychium spicatum medicinal uses, hedychium spicatum sanskrit name, hedychium spicatum root, rubia cordifolia uses, rubia cordifolia chemical constituents, rubia cordifolia hair, rubia cordifolia plant, rubia cordifolia oil, is manjistha safe, rubia cordifolia pdf, indian madder in tamil, curcumin, turmeric plant flower, turmeric uses, turmeric powder, turmeric benefits, turmeric scientific name, turmeric history and origin, turmeric research paper.

 

 

 

Path Alias

/articles/paraacaina-bhaarata-kai-vaaijanaanaika-parathaa-haladai-haatha

Post By: editorial
×