पानी से सम्बन्धित तथ्य जिन पर आपने ध्यान नहीं दिया होगा

धरती जहां हम रहते हैं, कई रहस्यों को अपने में समेटे हुई है। कहा जाता है कि यह बेशकीमती धातुओं और खजानों से भरी हुई है। यह धरती हमें सींचती है। हमें बड़ा करती है। हमें जीवन देती है। लेकिन हम शायद जीवन देने वाली इस जननी की कद्र नहीं कर रहे। आज पृथ्वी दिवस है, इस मौके पर आपके लिए लेकर आए हैं पृथ्वी और पानी से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ इस लेख में हम आपको पानी के बारे में कुछ रोचक तथ्य बता रहे हैं:- 

  1. सौर परिवार के सभी ग्रहों पर पृथ्वी ही एकमात्र ग्रह है जहाँ पर पानी मौजूद है। यहाँ पर पानी ठोस, द्रव और गैस तीनों रूप में मौजूद है। धरती के 71 प्रतिशत सतह पर पानी है। यानी इसके 95 प्रतिशत हिसा समुद्री है जिसके बारे में अभी वैज्ञानिकों को भी कुछ नही पता।
  2. आपको जानकर हैरानी होगी कि यदि किसी नल से 1 सेकंड में एक बूंद भी गिरती रहे तो साल में 11,000 लीटर पानी नष्ट होता है। अतः हमें पानी के व्यर्थ फ़िजूल खर्ची से बचना चाहिए।
  3. आप टॉयलेट का इस्तेमाल करने के बाद फ्लश ज़रूर दबाते होंगे। क्या यह जानते हैं कि टॉयलेट में एक बार फ्लश करने पर 6 लीटर पानी नष्ट हो जाता है।
  4. पानी को रंग-विहीन माना जाता है। वैज्ञानिकों ने अध्ययन से निष्कर्ष निकाला है कि पानी का रंग हल्का नीले जैसा दिखता है।
  5. पानी को वैज्ञानिक भाषा में H2O कहा जाता है। पानी में हाइड्रोजन के दो और ऑक्सीजन का एक अणु मौजूद होता है।
  6. पृथ्वी पर पाए जाने वाले ताजे पानी का 20% हिस्सा रूस के एक झील में पाया जाता है। उस झील का नाम है बैकाल झील।
  7. पृथ्वी के 71% प्रतिशत भाग पर पानी पाया जाता है परंतु उनमें से सिर्फ 1% पानी ही पीने योग्य है। क्योंकि बाकी समुद्री भाग में है और खारा होता है।
  8. शुद्ध पानी हम पीते हैं उसका पीएच स्तर 7 होता है।
  9. मनुष्य के दिल-दिमाग का 73% भाग पानी होता है जबकि हड्डियों का 31% भाग पानी होता है।
  10. यह कहा जाता है कि आम-तौर पर इंसान बिना भोजन के एक महीने तक जीवित रह सकता है लेकिन बिना पानी के एक हफ्ते ही जीवित रह पाएगा।
  11. नवजात शिशु के शरीर में 80% पानी होता है।
  12. जेलीफिश का नाम तो सुना होगा। एक जेलीफिश के अंदर 95% पानी होता है।
  13. प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर तीन प्रमुख महासागर हैं।
  14. समुद्र का जल खारा होता है। यह पीने योग्य नहीं होता है। समुद्र जल के हर 1 किलोग्राम पानी में 35 ग्राम घुला हुआ नमक होता है।
  15. किसी हाथी के अंदर 5 किलोमीटर दूर से ही पानी का पता लगाने की क्षमता होती है।
  16. चीन की लगभग 70 करोड़ आबादी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।
  17. एक टन स्टील बनाने के लिए करीब 300 टन पानी का इस्तेमाल होता है।
Path Alias

/articles/paanai-sae-samabanadhaita-tathaya-jaina-para-apanae-dhayaana-nahain-daiyaa-haogaa

×