नीर फाउंडेशन को वाटर ओएसिस अवार्ड

संस्था को वर्ष 2010-11 के वाटर ओएसिस अवार्ड के लिए विश्व प्रतिनिधि के रूप में चुना गया था। संस्था को इस अवार्ड के लिए वाटर एन्वायरन्मेंट फेडरेशन, अमेरिका द्वारा वर्ल्ड वाटर मानिटिरिंग डे कार्यक्रम के तहत चुना गया। इसके अलावा विश्व के अलग-अलग संस्थानों को पैग्विन व रिवर रैपिड अवार्ड दिए गए हैं। यह पुरस्कार वर्ष 2006 से प्रत्येक वर्ष दिया जा रहा है। इसमें उन संस्थाओं का चयन किया जाता है जोकि जल जागरूकता के लिए विश्व कार्यक्रम में शामिल होकर बेहतर कार्य करती हैं।

वाटर एन्वायरन्मेंट फेडरेशन के सहायक निदेशक लोरेन वाल्स के अनुसार इस पुररूकार के लिए भारत से जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था नीर फाउंडेशन को चुना गया। क्योंकि संस्था द्वारा सर्वाधिक तापमान वाले स्थान आगरा में पानी के परीक्षण किए। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा जल जागरूकता के क्षेत्र में जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है उसके लिए ही संस्था को वर्ष 2010-11 के वाटर सुपरलेटिव ओएसिस अवार्ड के लिए चुना गया है।

Path Alias

/articles/naira-phaaundaesana-kao-vaatara-oesaisa-avaarada

Post By: ramantyagi
×