नदियां गाती हैं


लेखक- डॉ. ओम प्रकाश भारती
पता-11/56, Sec-3, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश, भारत
ईमेल: opbharati@yahoo.com
प्रकाशन: धरोहर, 2002,
192 पृष्ठ,
कीमत- रू. 192/-
रिव्यू- नरेश जैन, यू के
ईमेल: nareshkj@hotmail.com/ nareshjain@gmail.com
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के फोकलोर नामक जर्नल में प्रकाशित ओम प्रकाश भारती द्वारा लिखी गई यह पुस्तक बंगाल का शोक कही जाने वाली कोसी नदी की करूण कहानी बड़े ही संवेदन शील शब्दों और गीतमय वातावरण के साथ प्रस्तुत करती है।

यह पुस्तक दिल ओर दिमाग की एक अनूठी उपज है। इसमें मैथिली भाषा में नदी के 50 गीत हैं जो नदी के किनारे बसे उन सभी लोगों के दिल का दर्द बयां करते हैं जो इसके रास्ता बदलने से घर से बेघर हो जाते हैं।

इसके अलावा पुस्तक में एडविन प्राइडूक्स द्वारा अंग्रेजी में ‘मदर कोसी सोंग्स‘ शीर्षक से लिखे गए 19 गीत भी संलग्नक 1 में दिये गए हैं। भारत के अन्य नदियों के साथ- साथ इसमें जापान की वोल्गा और किसो नदियों के गीत भी दिये गए हैं।
Path Alias

/articles/nadaiyaan-gaatai-haain

Post By: admin
×