महोबा की प्रमुख झीलें, तालाब एवं बाँध

जल के उस हिस्से को जो चारों ओर स्थल से घिरा हो तालाब कहते हैं। बहुत बड़े तालाब को झील कहते हैं। सिंचाई आदि की सुविधा हेतु पानी के बाँध बनाकर इकट्ठा किया जाता है और अपनी सुविधानुसार उपयोग में लाया जाता है।

झील


मझगवाँ झील कुलपहाड़ के समीप अजरन ग्राम में स्थित है। यह तीन ओर पहाड़ियों से घिरा है तथा इससे बाँध बाँधकर नहरें निकाली गई हैं।

तालाब


महोबा के प्रमुख तालाबों का वर्णन निम्नांकित है...

1. बीजानगर ताल इसे ब्रह्म चन्देल नामक व्यक्ति ने बनवाया था।

2. बेलताल यह जैतपुर ग्राम में स्थित है। छोटी-छोटी पहड़ियों से घिरा होने के कारण मनमोहक दृश्य उत्पन्न करता है।

3. रतन सागर 104.78 एकड़ क्षेत्र में फैला चरखारी का सबसे बड़ा तालाब है।

4. कल्याण सागर इसे वीर बर्मन ने बनवाया था।

5. मदन सागर इसे मदन ब्रह्म ने बनवाया था।

6. रहिलिया तालाब इसे राहिल देव बर्मन ने बनवाया था।

7. दिंसरापुर तालाब इसे आल्हा-ऊदल के पिता दस्सराज ने बनवाया था।

8. विजय सागर इसे विजय ब्रह्म ने पूरा करवाया था।

9. कीर्ति सागर इसे कीर्ति बर्मन ने बनवाया था।

महोबा में निम्नांकित प्रमुख बाँधों से नहरें निकाल कर सिंचाई की जाती है...

1. अर्जुन बाँध यह बाँध अर्जुन व बधौरी नदी में चरखारी के पास बनाया गया है।

2. कबरई बाँध या चन्द्रावलि बाँध यह बाँध चन्द्रावल नदी पर बाँधा गया है।

3. सिलारपुर बाँध यह बाँध बरनाला और करपटिया नदी पर सिलारपुर ग्राम में बना है।

Path Alias

/articles/mahaobaa-kai-paramaukha-jhailaen-taalaaba-evan-baandha

Post By: admin
×