लोक भारती की राष्ट्रीय योजना बैठक सम्पन्न गाय, गंगा एवं प्रकृति संरक्षण पर मंथन

लोक भारती की राष्ट्रीय योजना बैठक सम्पन्न,Pc- लोक सम्मान
लोक भारती की राष्ट्रीय योजना बैठक सम्पन्न,Pc- लोक सम्मान

जब लोग भौतिकता की अंधी दौड़ में भाग रहे हैं तब हम लोग जल उत्सव माह मना रहे है एवं इसके अंतर्गत भैंसी नदी, कठिना नदी, सई नदी, रामरेखा नदी, मनोरमा नदी, कुकरेल नदी आदि पर कार्य कर रहे हैं  उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी स्थित वृंदारण्यम फर्म, इँटारोरा ब्लहक के सुरम्य वातावरण में लोक भारती की राष्ट्रीय योजना बैठक दिनांक 4- 5 नवम्बर, 2023  को सम्पन्न हुई जिसमें कई प्रान्तों के प्रमुख प्रतिनिधि गण व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता लोक भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय बहादुर सिंह ने तथा संचालन राष्ट्रीय सचिव श्री डॉ.पार्थ प्रतिम गैन ने की सर्वप्रथम परिचय तत्पश्चात जल संरक्षण विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे व आगामी कार्यक्रमों को तय किया। ?

प्रथम सत्र के वक्ताओं में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेन्द्र पाल सिंह, सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य रविन्द्र जी, उपाध्यक्ष डह. हृदयेश बिहारी, राष्ट्रीय व्यवस्था प्रमुख कमलेश गुप्ता, राष्ट्रीय सम्पर्क प्रमुख श्रीकृष्ण चौधरी, सह सचिव कैप्टन सुभाष ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, विनोद कुमार श्रीवास्तव एवं गंगा सेवक कृष्णानंद राय ने संबोधित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने योजना बैठक के विषय में विस्तार से बताया। स्वागत भाषण में लोक भारती के जिला संयोजक व वृंदारण्यम फर्म के व्यवस्थापक अतुल रस्तोगी ने आये हुए सभी कर्मयोगियों का हार्दिक स्वागत किया। फार्म के बारे में तथा अपने द्वारा लोक भारती के किये गए कार्यों की जानकारी दी।

पश्चिमी क्षेत्र के सह संयोजक श्री भारत भूषण गर्ग ने गंगा नदी, काली नदी पर उनके द्वारा किये गए कार्यों के बारे में बताया ग्राम स्वराज्य मिशन आश्रम से पधारे विशम्भर नाथ सिंह ने सई नदी व कुओं के जीर्णोद्धार पर उनके द्वारा किये गए कार्यों के बारे में बताया। लखनऊ महानगर उत्तरी की संयोजक श्रीमती शिखा सिंह ने लखनऊ के पैला घाट पर किये जा रहे कार्य की जानकारी दी। कैप्टन सुभाष ओझा ने कहा कि जब लोग भौतिकता की अंधी दौड़ में भाग रहे हैं तब हम लोग जल उत्सव माह मना रहे हैं एवं इसके अंतर्गत भैंसी नदी, कठिना नदी, सई नदी, रामरेखा नदी, मनोरमा नदी, कुकरैल नदी आदि पर कार्य कर रहे हैं। 

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व प्रधान मुख्य वनसंरक्षक महाराष्ट्र दिलीप सिंह ने तथा संचालन राष्ट्रीय सह सचिव नीरज सिंह नोएडा ने किया। सत्र में प्राकृतिक कृषि व बंगो लोक भारती की चर्चा हुई जिसमें अवध प्रान्त के उपाध्यक्ष डॉ हरीश सिंह ने प्राकृतिक बागवानी के बारे में विस्तार से बताया। बंगो लोक भारती के राष्ट्रीय सह संयोजक तपन विस्वास ने विस्तार से बंगाली समाज की पीड़ा व बंगो लोक भारती के गठन के बारे में बताते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। लखनऊ से आई महिला लोक भारती की संयोजक श्रीमती मोनिका भौनवाल ने कचरा निस्तारण विषय की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बृज प्रान्त के सह संयोजक संजय उपाध्याय ने विस्तार से प्राकृतिक कृषि के बारे में बताया तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

बछरावां रायबरेली से आये सत्यप्रकाश मिश्रा ने देशी बीजों के बारे में विस्तार से बताया तथा उनके प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि के लिए देशी बीज अनिवार्य हैं।डॉ विनोद कुमार श्रीवास्तव ने औषधीय कृषि की जानकारी दी तथा कहा कि अपने आंगन में डिस्पेंसरी उगाएं। लखनऊ के सुरेन्द्र सिंह ने बायो गैस प्लांट तथा प्राकृतिक चक्की के बारे में बताया। बिजनौर से आये ओम प्रकाश ने बताया कि किसान बेहतर उपज के लिए मल्चिंग जरूर करें। डॉ दिलीप सिंह ने देशी गौशाला, देशी बीज, गुड़, मीलेट्स के कई व्यंजन बनाने व उन्हें बेचने की जानकारी दी। तृतीय सत्र की अध्यक्षता आचार्य रविन्द्र जी ने तथा संचालन संजय उपाध्याय ने किया। इस सत्र में गौसंवर्धन व कामधेनु प्रतियोगिता, बुंदेली प्रकृति पर्यटन पर चर्चा हुई। जिसमें कानपुर प्रान्त के अध्यक्ष आचार्य अविनाश जी, शेखर त्रिपाठी, संजयः उपाध्याय, अंकित सिंह, आलोक मिश्रा, गोपाल जी, कमलेश गुप्ता तथा बरखेड़ा पीलीभीत के माननीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद जी महाराज का सम्बोधन हुआ।

द्वितीय दिवस प्रथम सत्र की अध्यक्षता श्रीमती प्रवीणा मिश्रा द्वारा व संचालन शेखर त्रिपाठी द्वारा किया गया। सत्र में सामाजिक सहभाग, कचरा निस्तारण, खिचड़ी भोज, उत्तम नगर अभियान, योग सप्ताह, स्वच्छ बड़ा मंगल एवं ग्राम संस्कृति उत्सव आदि विषयों पर चर्चा हुई। द्वितीय दिवस के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता विधायक स्वामी प्रवक्तानंद जी महाराज व संचालन भारत भूषण गर्ग द्वारा किया गया। सत्र में कैप्टन सुभाष ओझा, अरविंद मोहन मिश्रा कृषि उपनिदेशक, संजय उपाध्याय, श्रीकृष्ण चौधरी, डॉ पार्थ प्रतिम गैन, राकेश कुमार पाण्डेय, वेदरत्न जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, आचार्य अविनाश एवं श्रीमती प्राची श्रीवास्तव का उद्बोधन रहा। सत्र समापन के बाद स्व० देवेन्द्र मोहन रस्तोगी की स्मृति में हरिशंकरी का रोपण उनके परिजनों उदित रस्तोगी, नवनीत रस्तोगी, उत्कर्ष रस्तोगी, श्रीमती उपमा रस्तोगी, श्रीमती उतकोष रस्तोगी एवं रोहित रस्तोगी द्वारा मुख्य अतिथि विधायक व प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष लोकेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मोहमदी संदीप मेहरोत्रा, देवेश सिंह व सभी कर्मयोगियों की उपस्थिति में हुआ।

देशी गायों के संरक्षण व सम्बर्धन हेतु कामधेनु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आशाराम राठौर की गाय को प्रथम, जगतार सिंह की गाय को द्वितीय, श्रीराम की गाय को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण विधायकगण लोकेन्द्र प्रताप सिंह तथा स्वामी प्रवक्तानंद जी द्वारा किया गया। आये हुए सभी गौपालकों का सम्मान सहकारी समिति के अध्यक्ष देवेश सिंह द्वारा किया गया व लिफाफा भेंट किया गया। इस अवसर पर सभी कर्मयोगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की श्रृंखला में 4  नवम्बर को साधू बाबा गोमती घाट पर सायं 5  बजे गोमती पूजन, आरती, संकल्प, मानव श्रृंखला व प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ जिसमें विधायक स्वामी प्रवक्तानंद जी महाराज, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, ब्लाक प्रमुख महेन्द्र कुमार बाजपेई, गोमती सेवा समाज के सदस्यगण एवं क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी स्थित वृंदारण्यम फॉर्म, ईटारोरा ब्लॉक के सुरम्य वातावरण में लोक भारती की राष्ट्रीय योजना बैठक दिनांक 4-5 नवम्बर, 2023 को सम्पन्न हुई जिसमें कई प्रान्तों के प्रमुख प्रतिनिधि गण व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए

स्रोत - लोक सम्मान नवम्बर, 2023

Path Alias

/articles/lok-bharati-ki-rashtriy-yojana-baithak-sampann-gay-ganga-evam-prakruti-sanrakshan-par

Post By: Shivendra
×