इनडोर प्लांट से सजाएँ अपना घर

मनी प्लांट (फोटो साभार: विकिपीडिया)
मनी प्लांट (फोटो साभार: विकिपीडिया)
मनी प्लांट (फोटो साभार: विकिपीडिया) घर को सजाने के लिये फूलों और पौधों का इस्तेमाल करना सुकूनदायक होता है। ये न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि डेकोरेशन में अहम भूमिका निभाते हैं। आजकल लोग होम डेकोरेशन के लिये यूनीक आइडिया इस्तेमाल करते हैं। सुन्दर तरीके से सजे प्लांट घर की खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं। इनडोर प्लांट की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि इन्हें घर में कहीं भी रख सकते हैं। आजकल बाजार में ढेरों तरह के डिजाइनर पॉट मिल जाते हैं। जिन्हें अपनी सहूलियत और पसन्द के हिसाब से घर की सजावट का हिस्सा बना सकती हैं। डिजाइनर पॉट स्टैंड और हैंगिंग पॉट में पौधे लगाना चलन में है। अगर बालकनी में कम जगह है तो वर्टिकल गार्डन का आप्शन भी चुन सकती हैं।

एरेका पाम

एरेका पाम ऐसा पौधा है, जो कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदल देता है। हर व्यक्ति के लिये इस तरह के पौधे की जरूरत होती है। जिसकी ऊँचाई कन्धे के बराबर होनी चाहिए। इस पौधे की देखभाल के लिये पत्तियों को हर रोज साफ करना जरूरी है। इसके अलावा हर तीन-चार महीने में इनको बाहर रखने की भी जरूरत पड़ती है। हवा को फिल्टर कर उसे शुद्ध बनाने में ये पौधा सहायक है। इसे पॉट स्टैंड में रखकर बैठक के साथ-साथ बेडरूम में भी सजाया जा सकता है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट बेल है। इसकी पत्ती का आकार 7 से 10 सेंटीमीटर तक लम्बी होती है। यह पौधा अधिकतर भारतीय घरों में आसानी से मिल जाता है। इसकी खास बात है कि यह पौधा बहुत कम रोशनी में भी जिन्दा रह सकता है। इस पौधे में वायु में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करने की क्षमता होती है। यह ऑक्सीजन को बाहर निकालता है। मनी प्लांट हवा में कार्बन डाइ ऑक्साइड कम कर हमारे सांस लेने के लिये शुद्ध ऑक्सीजन देता है। इसे सजीवटी पॉट के साथ-साथ डेकोरेटिव बोतलों में भी सजाया जा सकता है।

एलोवेरा

एलोवेरा में कई सारे औषधीय गुण होते हैं। इस पौधे को उगने के लिये पानी की जरूरत भी कम होती है। इसके पत्ते काफी मोटे और मजबूत होते हैं। पत्ते के अन्दरूनी भाग को काटने पर एक तरह का रस निकलता है। इस रस का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के इलाज में होता है। इसके अलावा खास बात है कि इस पौधे को आसानी से घर में लगा सकते हैं जो हवा को शुद्ध रखता है। इस प्लांट को सेल्फ और विंडो में रखा जा सकता है।

स्नेक प्लांट

इसे हिन्दी में नाग पौधा भी कहा जा सकता है। इस पौधे को बढ़ने के लिये बहुत कम धूप की जरूरत होती है। इसके अलावा पानी की भी जरूरत ज्यादा नहीं होती। हवा को फिल्टर करने वाले इस पौधे को आप आसानी से अपने कमरे या ऑफिस केबिन में कोने में उगा सकते हैं।

पाइन प्लांट

घर की हवा को शुद्ध बनाने के लिये देवदार का पौधा काफी मशहूर है। इस पौधे की पत्तियाँ छोटी-छोटी होती हैं। इसे बहुत ज्यादा देख-भाल की जरूरत नहीं होती। समय-समय पर इसकी काट-छाँट करने की जरूरत होती है। इसे अपने बेडरूम में भी रख सकते हैं।

पीस लिली

पीस लिली घरों में प्रयोग होने वाला आम पौधा है, जो हर तरह की हानिकारक गैसों को खत्म करता है। यह धूल को भी समाप्त करता है और घर की हवा को शुद्ध रखता है। इसे किचन की सेल्फ और विंडो में रख सकते हैं।

इंग्लिश आइवी

कम रोशनी वाली जगहों के लिये यह पौधा सबसे ज्यादा उपयुक्त है। वातावरण में मौजूद सभी जहरीली गैसों को खत्म कर, यह पौधा शुद्ध हवा देने में हमारी मदद करता है। इसे बच्चों के पढ़ने के कमरे में डेकोरेटिव पॉट स्टैंड में रख सकती हैं।

मदर-इन-लॉ-टंग

यह ऐसा पौधा है, जो किसी भी परिस्थिति में फलता-फूलता है। यह काफी मजबूत होता है। खास बात यह है कि यह रात में ऑक्सीजन तो छोड़ता ही है बल्कि कई अन्य तरह की हानिकारक गैसों को भी खत्म करता है। इसे सूर्य की अप्रत्यक्ष रोशनी में रखें। ज्यादा पानी न दें। इसे ड्राइंग रूम के कॉर्नर में रखें।

रबड़ प्लांट

घर के कमरे या ऑफिस के बन्द कमरे में प्रकृति का अहसास पाना चाहते हैं तो रबड़ प्लांट बेस्ट ऑप्शन है। ये पौधा थोड़ी सी धूप में भी जिन्दा रह सकता है। यह वुडेन फर्नीचर से रिलीज होने वाले हानिकारक ऑर्गैनिक कम्पाउण्ड फॉरमेल्डिहाइड से वातावरण को मुक्त रखता है। इसलिये लकड़ी के फर्नीचर के पास जरूर रखें। यह स्वस्थ रखेगा। साथ ही कमरे की शोभा में चार-चाँद भी लगाएगा।

फाइकस बेंजामिना

यह पौधा बेंजीन और अन्य खतरनाक गैसों से वातावरण को सुरक्षित रखने में मदद करता है। मगर इस पौधे को ज्यादा पानी और देखभाल की जरूरत होती है। वहीं से पर्याप्त रोशनी की भी जरूरत होती है। इस पौधे को बालकनी, खुली हवा और धूप वाली जगहों पर सजा सकती हैं।


TAGS

indoor plants in hindi, best indoor plants in hindi, money plant in hindi, aloe vera plant in hindi, snake plant in hindi, piece lily in hindi, english ivy plant in hindi, mother in law tongue plant in hindi, ficus benjamina plant in hindi, rubber plant in hindi, areca palm plant in hindi, pine plant in hindi


Path Alias

/articles/inadaora-palaanta-sae-sajaaen-apanaa-ghara

Post By: editorial
×