ग्लोबल वार्मिग बना रहा डेंगू को वैश्विक रोग

ग्लोबल वार्मिग बना रहा डेंगू को वैश्विक रोग
ग्लोबल वार्मिग बना रहा डेंगू को वैश्विक रोग

पृथ्वी का बढ़ता तापमान दुनिया के लोगों के लिए परेशानी का सबब है। प्राकृतिक आपदाओं के लिए धरती के बढ़ते तापमान को जिम्मेदार ठहराया जाता है लेकिन अब डेंगू इसी ग्लोबल वार्मिग के चलते दुनिया की बड़ी समस्या बनता जा रहा है। पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान बढ़ने से अब डेंगू के मामले वहां भी दिखाई देने लगे हैं, जहां इसके बारे में कभी सोचा जा सकता था। पेश है एक नजरः

डेंगू के डंक का विस्तार : 1970 में दुनिया में सिर्फ नौ देश थे जहां पर डेंगू की बीमारी होती थी। आज यह दुनिया के सौ देशों की बड़ी समस्या बन चुकी है। सालाना 39 करोड़ लोग इसके डंक से पीड़ित होते हैं। एडिस एजिप्टाई मच्छर से फैलने वाली यह बीमारी तापमान में वृद्धि के चलते अब उन इलाकों में भी दिखाई देने लगी है जहां पहले तापमान अपेक्षाकृत कम रहता था। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान वृद्धि इस मच्छरों के वंश वृद्धि में सहायक है।

एशिया बना गढ़ : एशिया में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस साल पाकिस्तान में 47 हजार लोग डेंगू से प्रभावित हुए। भारत, बांग्लादेश, थाइलैंड, कंबोडिया और लाओस में भी डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिलीपींस की हालत सबसे ज्यादा खराब है जहां पर एक हजार लोगों की डेंगू के कारण मौत हो चुकी है। इनमें करीब सौ बच्चे थे।

अभेद्य नहीं रहा कोई क्षेत्र : डेंगू के मच्छर अब ऐसी जगहों तक भी पहुंचने लगे हैं जहां पर उन्हें पहले कभी नहीं पाया गया। नेपाल में जुलाई मध्य से करीब 14 हजार मामले सामने आ चुके हैं। जहां दो साल पहले यह आंकड़ा दो हजार तक पहुंचा था। पश्चिमी नेपाल में 1976 से 2010 के बीच तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

महाशक्ति भी चपेट में : अमेरिका भी डेंगू के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मध्य नवंबर तक करीब सत्ताइस लाख मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, डेंगू के पैटर्न में बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल दूसरी असामान्य बात यह है कि टाइप-2 डेंगू का फैलाव ज्यादा रहा है। यह बीमारी की ज्यादा गंभीर अवस्था है।

भविष्य का अनुमान : विशेषज्ञों द्वारा तैयार मॉडल बताता है कि अगर ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन इसी तरह बढ़ता रहा तो 2050 तक दुनिया की 49 फीसद आबादी ऐसे स्थानों पर रहने को विवश होगी जो इस मच्छर की प्रजाति के स्वर्ग होंगे।

 

ये भी पढ़े  -  डेंगू का डंक

TAGS

dengue india, reason of dengue, global warming and dengue, global warming, global warming hindi, causes of global warming, climate change, reason of climate change, remedies of dengue.

 

Path Alias

/articles/galaobala-vaaramaiga-banaa-rahaa-daengauu-kao-vaaisavaika-raoga

Post By: Shivendra
×