![](/sites/default/files/hwp/import/images/ice hill_0.jpg)
मौसम विभाग के अनुसार गत 45 वर्षों में इस तरह जाड़े का मौसम यहां देखने को नहीं मिला। इसी तरह राजस्थान के मरुभूमि जैसी जगहों में गत साल वर्षा के समय बाढ़ का ख़ौफ़ छाया रहा और उससे काफी जानमाल की क्षति हुई। इसी तरह मुंबई में जुलाई 2005 में लोगों को भयंकर बाढ़ का सामना करना पड़ा, सैकड़ों लोग मारे गए और काफी जान-माल की क्षति हुई, देखा गया कि एक ही मुंबई के उपनगरीय इलाकों में 24 घंटे में 900 मिलीमीटर वर्षा और शहरी इलाकों में 200 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस तरह हम देख रहे हैं कि मौसम में काफी अंतर आ रहा है।
स्थायी मानवीय मूल्य तो लगभग अपरिवर्तनीय हैं। मानव अस्तित्व का मूल आधार सृष्टि चक्र के साथ एक प्रकार का क़रीबी संबंध बनाकर चलता है। इसलिए मोटे तौर पर उसमें कोई परिवर्तन नहीं होता। किंतु जड़ जगत के साथ ऐसी बात नहीं है। इस पृथ्वी, ग्रह के इतिहास में कई बार ऐसा हुआ है। पृथ्वी ही क्यों अन्य ग्रहों, तारों, उपग्रहों और नेबुला आदि में भी भूतकाल में कई बार परिवर्तन आए हैं।
अतीत में न केवल पृथ्वी बल्कि अन्य ग्रहों के ध्रुवों में कई बार परिवर्तन हो चुका है । उनकी स्थिति परिवर्तन के कारण अनेक उपग्रहों का निर्माण और विकास होता रहा है। प्रागैतिहासिक काल में जब पृथ्वी का बाहरी आवरण आज की तरह कठोर नहीं था, तब मंगल जैसे विशाल ग्रह के विकसित होने से इस पृथ्वी पर विशाल प्रशांत महासागर का सृजन हुआ। यद्यपि मंगल ग्रह का जन्म पृथ्वी से हुआ तथापि वह पृथ्वी का उपग्रह नहीं बना। मंगल ग्रह को संस्कृत में कुजा कहा जाता है, जिसका अर्थ है-पृथ्वी से जन्मा । ‘कु’ अर्थात पृथ्वी और जा अर्थात जन्मा हुआ। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि जिस प्रकार के परिवर्तन अतीत में हुए वे भविष्य में भी हो सकते हैं।
![](/sites/default/files/hwp/import/images/earth_1.jpg)
स्थायी मानवीय मूल्य तो लगभग अपरिवर्तनीय है। इसलिए मोटे तौर पर उसमें कोई परिवर्तन नहीं होता। किंतु जड़ जगत के साथ ऐसी बात नहीं है। इस पृथ्वी, ग्रह के इतिहास में कई बार ऐसा हुआ है। पृथ्वी ही क्यों अन्य ग्रहों, तारों, उपग्रहों और नेबुला आदि में भी भूतकाल में कई बार परिवर्तन आए हैं। अतीत में न केवल पृथ्वी बल्कि अन्य ग्रहों के ध्रुवों में कई बार परिवर्तन हो चुका है। उनकी स्थिति परिवर्तन के कारण अनेक उपग्रहों का निर्माण और विकास होता रहा है। इस विश्व में सबकुछ परिवर्तनशील है। प्रत्येक सत्ता चल रही है। ध्रुवों में भी गति होनी स्वाभाविक है। इस दशा में जब परिवर्तन की गति त्वरित हो जाती है तब पृथ्वी पर शीतयुग भी आ सकता है। शीतयुग के प्रारंभ होने से उसके शेष होने तक का अंतराल लंबा भी हो सकता है। इस विकट परिस्थिति से जूझने के लिए मानव बुद्धि की सामर्थ्य से समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
जीव जंतुओं और उद्भिदों का जन्म और अस्तित्व परिवेशगत संतुलन पर आश्रित है। ध्रुवों की स्थिति में परिवर्तन के कारण पूर्वी गोलार्द्ध में उत्तरी ध्रुव उत्तर से दक्षिण की ओर तथा पश्चिमी गोलार्द्ध में दक्षिणी ध्रुव दक्षिण से उत्तर की ओर खिसक रहा है। यह कहना कठिन है कि उनकी आपेक्षिक दूरी भी अपरिवर्तित रह जाएगी। अतः हम लोगों को भविष्य में आने वाले पर्यावरण और परिवेशगत परिवर्तनों के लिए तैयार रहना होगा। इस परिवर्तन के कारण पृथ्वी की चुंबकीय संरचना में भी परिवर्तन आने की संभावना है जिसके कारण सौर्यमंडल के ग्रहों में तथा विद्युत चुंबकीय तरंगों में भी आश्चर्यजनक परिवर्तन देखा जा सकता है।इन विद्युत चुंबकीय तरंगों से मानवीय चिंतन धारा भी अवश्य प्रभावित होगी। विज्ञान और मानविकी दोनों क्षेत्रों में हमारी प्रगति बहुत चुंबकीय तरंगों एवं उनके अन्य अभिप्रकाशों के ज्ञान पर निर्भर है। ऐसी स्थिति में आने वाले परिवर्तनों के कारण विज्ञान और मानविकी के क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभावों को झेलने के लिए हमें अत्यंत सतर्क होने की आवश्यकता है। यह किसी सुदूर भविष्य की बात नहीं बल्कि वर्तमान में ही इसके प्रभाव दिख रहे हैं।
(लेखक आनंदमार्ग से जुड़े हैं)
/articles/dharauvaiya-paraivaratana-kae-kaarana-ataa-haai-haimayauga