छत पर प्राप्त वर्षा को संचयन करने के लाभ

• जहां जल की अपर्याप्त आपूर्ति होती है या सतही संसाधन का या तो अभाव है या पर्याप्त नहीं है वहां यह जल समस्या का आदर्श समाधान हैं।

• वर्षा जल जीवाणुओं रहित, खनिज पदार्थ मुक्त तथा हल्का होता है।

• यह बाढ़ जैसी आपदा को कम करेगा।

• भूमि जल की गुणवत्ता को, विशेष तौर पर जिसमें फ्लोराइड तथा नाइट्रेट हो, द्रवीकरण के द्वारा सुधारता है।

• सीवेज तथा गन्दे पानी में उत्पन्न जीवाणु अन्य अशुद्धियों को समाप्त/कम करता है जिससे कि जल पुन: उपयोगी बनता है।

• वर्षा जल का संचयन जरूरत के स्थान पर किया जा सकता है तथा जरूरत के समय इसका प्रयोग कर सकते है।

• वर्षा जल के संचयन के लिए यह प्रणाली काफी सरल, सस्ती एवं पर्यावरण के अनुकूल है।

• शहरी क्षेत्रों में जहाँ पर शहरी क्रियाकलापों में वृद्धि के कारण भूमि जल के प्राकृतिक पुनर्भरण मे तेजी से कमी आई है तथा कृत्रिम पुनर्भरण उपायों को क्रियान्वित करने के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं है, भूमि जल भण्डारण का यह एक उचित विकल्प है।

Path Alias

/articles/chata-para-paraapata-varasaa-kao-sancayana-karanae-kae-laabha

Post By: admin
Topic
Regions
×