चन्दा बैठो मातनो


चन्दा बैठो मातनो, सूरज बैठो कच्छ।
ऐसा बोले भड्डरी, बाँगर लोटे मच्छ।।


शब्दार्थ- मातनो-वर्षा ऋतु में चन्द्रमा के चारों ओर बनने वाला घेरा। कच्छ-सूर्य के चतुर्दिक् बनने वाला घेरा। मच्छ-मछली।

भावार्थ- यदि वर्षा ऋतु में चन्द्रमा और सूर्य के चारों ओर प्रकाश का घेरा हो तो भड्डरी कहते हैं कि इतनी अधिक वर्षा होगी कि बाँगर भूमि में पानी भर जायेगा और इसमें मछलियाँ लोटेंगी।

Path Alias

/articles/canadaa-baaithao-maatanao

Post By: tridmin
×