भूख घट तो रही है, मगर...

cyclone
cyclone

सन 2010 में आये तूफान ने हैती द्वारा अब तक किये गए विकास को तहस-नहस करके रख दिया है। इसके बाद हाल ही में आये समुद्री तूफान मैथ्यू को लेकर उनके संस्थान ने इंगित किया कि हैती में हैजा के मामलों में वृद्धि आएगी क्योंकि तूफान ने पानी एवं सेनिटेशन ढाँचों को नुकसान पहुँचाया है। जीएचआई के अनुसार वर्तमान में चाड और मध्य अफ्रीकी गणराज्य ऐसे दो देश हैं जो कि भूख से सर्वाधिक प्रभावित हैं। वाशिंगटन स्थित अन्तरराष्ट्रीय खाद्य नीति शोध संस्थान (आईएफपीआरआई) ने 11वीं बार वार्षिक वैश्विक भूख सूचकांक (जीएचआई, ग्लोबल हंगर इंडेक्स) तैयार किया है। इसकी गणना चार सूचकांकों पर आधारित है जो कि लोगों की पोषण की स्थिति पर प्रकाश डालती है। यह हैं कुपोषण, शरीर के अनुपात में बच्चे का वजन अत्यन्त कम होना, बच्चों का शारीरिक विकास कम (बौनापन) होना एवं बाल मृत्यु दर। सभी विकासशील देशों एवं उभरते बाजारों में यह सूचकांक 21.3 आया है।

सन 2000 में यह 30 था। विशेषज्ञों के अनुसार भूख में 29 प्रतिशत की कमी आई है। आईएफपीआरआई दो नागरिक संगठनों आयरलैंड के कंसर्न वर्ल्डवाइड एवं जर्मनी की वेल्थहंगर लाइफ के सहयोग से प्रतिवर्ष वैश्विक भूख सूचकांक जारी करता है। प्रथम दृष्टया यह नया आँकड़ा अच्छा प्रतीत होता है। यह सूचकांक 22 देशों जिसमें रवांडा, कंबोडिया और म्यांमार शामिल हैं, से सामने आया है। परन्तु अभी भी विश्व भर में 79.5 करोड़ लोग भूख से पीड़ित हैं।

वेल्थहंगर लाइफ की अध्यक्ष बारबेल डीकमान के अनुसार यह संख्या अस्वीकार्य है। इसकी वजह यह है कि इसमें खासकर बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आते हैं। आईएफपीआरआई के शोधकर्ताओं के अनुसार जिन 118 देशों का उन्होंने आकलन किया है। उसमें स्थितियाँ ‘गम्भीर’ से लेकर ‘खतरनाक’ स्तर तक पहुँच चुकी हैं।

वेल्थहंगर लाइफ एवं केएफडब्लू द्वारा बर्लिन में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में डीकमान का कहना था इस कार्य में मिल रही असफलता सभी को विचलित कर रही है। उन्होंने कहा कि सन 2010 में आये तूफान ने हैती द्वारा अब तक किये गए विकास को तहस-नहस करके रख दिया है। इसके बाद हाल ही में आये समुद्री तूफान मैथ्यू को लेकर उनके संस्थान ने इंगित किया कि हैती में हैजा के मामलों में वृद्धि आएगी क्योंकि तूफान ने पानी एवं सेनिटेशन ढाँचों को नुकसान पहुँचाया है।

जीएचआई के अनुसार वर्तमान में चाड और मध्य अफ्रीकी गणराज्य ऐसे दो देश हैं जो कि भूख से सर्वाधिक प्रभावित हैं। सूडान से बहुत से लोग भागकर चाड पहुँच गए हैं और मध्य अफ्रीकी गणराज्य अपने यहाँ के नागरिक असन्तोष पीड़ित हैं। आँकड़ों के अनुसार नामीबिया और श्रीलंका में भी समस्याएँ हैं। जीएचआई बता रहा है कि यह ऐसे दो देश हैं जहाँ सन 2000 के बाद अब तक सबसे कम प्रगति हुई है। रिपोर्ट के अनुसार नामीबिया को पिछले वर्षों में सूखे, बाढ़ एवं अनियमित वर्षा का सामना करना पड़ा। इससे वहाँ खाद्यान्न उत्पादन और पशुपालन में रुकावट आई है। रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका में फैली बीमारियाँ वहाँ की प्रगति में रोड़े अटका रही हैं।

वही आँकड़ों की नियमावली में कमी भी सामने आ रही है। समूह ने स्वीकार किया है वह 13 देशों के आँकड़ों को समसामायिक नहीं बना पाये। इसमें बुरुंडी, कांगो गणराज्य, सीरिया और ईरिट्रीआ शामिल हैं। डीकमान ने इंगित किया है कि यही देश वास्तव में ‘मुख्य चुनौती’ हैं क्योंकि यहाँ कुपोषण एवं अन्य सूचकांकों के सर्वाधिक पाये जाने की आशंका है। इरिट्रीआ में आखिरी बार सन 2014 में गणना की गई थी तब यहाँ दुनिया का दूसरा सबसे खराब जीएचआई पाया गया था।

एक स्लो फूड एक्टिविस्ट उरसुला हडसन का कहना है कि अमीर देशों के उपभोक्ताओं पर वैश्विक खाद्य सुरक्षा की कुछ जिम्मेदारी आती है। उन्होंने माँग की है कि अमीर देशों को अपने उपभोग के तरीकों में परिवर्तन लाना होगा। उदाहणार्थ मांस का उत्पादन एक बड़ी समस्या है क्योंकि इसकी प्राप्ति हेतु जो खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है उसे मानव भोजन की तरह प्रयोग में लाया जा सकता है। इसके अलावा हडसन का मुख्य जोर इस बात पर है कि ग्रामीण कामगारों को उचित पारिश्रमिक प्रदान किया जाये।

Path Alias

/articles/bhauukha-ghata-tao-rahai-haai-magara

Post By: RuralWater
×