अब और गंदगी नहीं ढोएगी हिंडन और यमुना

ग्रेटर नोएडा।। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही हिंडन और यमुना नदी को शहर की गंदगी से निजात मिल जाएगी। दरअसल ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी नदियों को प्रदूषित होने से बचाने और शहर के गंदे पानी के ट्रीटमेंट के लिए एक आधुनिक ट्रीटमेंट प्लांट बनाने जा रही है। यह ट्रीटमेंट प्लांट मुंबई की तर्ज पर बनाया जाएगा और इस परियोजना पर करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। अथॉरिटी ने इसके लिए कासना गांव के नर्सरी के पास 5 एकड़ जमीन भी चिन्हित कर ली है। फिलहाल कासना के पास सीवरेज पंपिंग स्टेशन का काम जोर शोर से चला रहा है।

मालूम हो कि अभी सीवरेज को नाले के जरिए सीधे हिंडन नदी में गिराया जा रहा है। हिंडन नदी से होते हुए सीवरेज की गंदगी यमुना नदी में चली जाती है। इससे हिंडन व यमुना दोनों नदियां गंदी हो रही थी। इस संबंध में अथॉरिटी के पास काफी शिकायतें भी आ रही थी। इस ट्रीटमेंट प्लांट के बनने से अब दोनों नदियां गंदी नहीं होंगी। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के ओएसडी प्रोजेक्ट प्रमेंद कुमार ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसबीआर) सीकवेंसल बैच रिएकटर टेक्नॉलजी के आधार पर बनाया जाएगा। इसके लिए आईआईटी को सलाहकार नियुक्ति किया गया है। मुंबई की तर्ज पर बनने वाले इस सीवरेज प्लांट पर डेढ़ सौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह प्लांट 1 साल में बनकर तैयार हो जाएगा। अभी कासना के पास 2 पंपिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। फिलहाल सीवर के गंदे पानी को एफटीपी के जरिए कासना के पास कोट स्केप में डाला जा रहा है।

Path Alias

/articles/aba-aura-gandagai-nahain-dhaoegai-haindana-aura-yamaunaa

Post By: Hindi
×