15 अप्रैल से 14 एसडीओ रोकेंगे पानी की बर्बादी

हर व्यक्ति को हर रोज 145 लीटर पानी चाहिए। खेती के लिए और भी ज्यादा पानी चाहिए। अभी मिल भी रहा है। लेकिन कब तक? क्योंकि जमीन का पानी धीरे-धीरे सूख रहा है। बरसात के दिन घट रहे हैं। संकेत साफ है। अगर आज से ही पानी बचाना शुरु करेंगे तो निश्चित ही कल सूखा नहीं रहेगा। दैनिक भास्कर अपने पाठकों के जरिए जल सत्याग्रह अभियान में जुटा है ऐसे जल सैनिकों के जज्बे और जुनून को आगे बढ़ाने में। विश्व जल दिवस के मौके पर आइए मिलते हैं इनसे। खेती के तौर तरीके हों या रोजमर्रा के काम। कैसे छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर अपने क्षेत्रों को जल संकट से उबार सकते हैं, पढ़िए कुछ ग्राउंड रिपोर्ट..

पानी की बर्बादी रोकने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम बरतेगा सख्ती, वितरण के समय होगी चेकिंग, तत्काल सुधारे लीकेज। चंडीगढ़ नगर निगम ने जल वितरण प्रणाली का ऑटोमेशन कर दिया है। इससे लीकेज की वजह से बर्बाद हो रहे पानी की बचत होगी। इसके लिए सभी ट्यूबवेल्स और वॉटर वर्क्स को सेक्टर 17 और सेक्टर 39 वॉटर वर्क्स में बने सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्विजेशन (सकाडा) से जोड़ा गया है। इस संबंध में लापरवाही बरतने पर दो हजार रुपए जुर्माना किया जाएगा। शहर में अभी तक 74 फीसदी पानी की सप्लाई हो हो पा रही है। 26 फीसदी पानी लीकेज की वजह से बर्बाद हो रहा है। लीक हो रहे हर पॉइंट को चिन्हित कर सुधारा जाएगा। ट्यूबवैल, वॉटर वर्क्स की मशीनरी व पाइप में खराबी संबंधी मैसेज एरिया के एसडीओ और जेई के मोबाईल पर भेजा जाएगा। इससे समय रहते सुधार हो सकेगा।

चेकिंग पर रहेंगे 14 एस डीओ


नगर निगम 15 अप्रैल से खास मुहिम चलाने जा रहा है। सुबह 5 बजे तक पानी की बर्बादी रोकने के लिए 14 एसडीओ की जिप्सी शहर के कोने-कोने में घूमेगी। टीम मेन सप्लाई लाइन पर पंप लगाने, बगीचों की सिंचाई, घरों के आगे गाड़ियां धोने, वॉटर टैंक की लीकेज पर चालान काटेगी। निगम कमिशनर विवेक प्रताप सिंह ने शहर के लोगों को हर कीमत पर सुबह पानी मुहैया कराने के लिए पब्लिक हेल्थ विंग को पानी बर्बाद करने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

Path Alias

/articles/15-aparaaila-sae-14-esadaio-raokaengae-paanai-kai-barabaadai

Post By: Hindi
×