पुस्तकें और पुस्तक समीक्षा

Term Path Alias

/sub-categories/books-and-book-reviews

ऊँचे चढ़िके बोला मँडुवा
Posted on 26 Mar, 2010 10:48 AM
ऊँचे चढ़िके बोला मँडुवा। सब नाजों का मैं हूँ भँडुवा।।
आठ दिना मुझको जो खाय। भले मर्द से उठा न जाय।।


भावार्थ- मँडुआ नामक अन्न ऊँचे खड़े होकर कहता है कि मैं सब अन्नों में भँडुआ (निर्लज्ज) हूँ। यदि मुझे आठ दिन खा ले तो वह कितना भी शक्तिशाली मर्द हो निर्बल हो जायेगा और उठकर चल नहीं पायेगा।

स्वास्थ्य सम्बन्धी कहावतें
Posted on 26 Mar, 2010 10:25 AM
अँतरे खोंतरे डंडै करै।
ताल नहाय ओस माँ परै।।

दैव न मारै अपुवइ मरै।


भावार्थ- जो व्यक्ति कभी-कभी (दूसरे-चौथे) व्यायाम करता है अर्थात् नियमित नहीं करता, तालाब में स्नान करता है और ओस में सोता है, उसे भगवान या भाग्य नहीं मारता स्वयं अपनी मूर्खता से मरता है।

सोम सनीचर पुरुब न चालू
Posted on 26 Mar, 2010 10:22 AM
सोम सनीचर पुरुब न चालू। मंगर बुद्ध उतर दिसि कालू।।
बिहफै दक्खिन करै पयाना। नहि समुझें ताको घर आना।।

बूध कहै में बड़ा सयाना। मोरे दिन जिन किह्यौ पयाना।।
कौड़ी से नहीँ भेट कराऊँ। छेम कुसल से घर पहुँचाऊँ।।

सूके सोमे बुधे बाम
Posted on 26 Mar, 2010 10:20 AM
सूके सोमे बुधे बाम। यहि स्वर लंका जीते राम।।
जो स्वर चले सोई पग दीजै। काहे क पंडित पत्रा लीजै।।

स्वान धुनै जो अंग
Posted on 26 Mar, 2010 10:18 AM
स्वान धुनै जो अंग, अथवा लौटैं भूमि पर।
तौ निज कारज भंग, अतिही भंग, अतिही कुसगुन जानिये।।


भावार्थ- यदि यात्रा के समय कुत्ता अपना शरीर फड़फड़ाये या भूमि पर लोटता नजर आये तो बड़ा अशुभ होता है। व्यक्ति जिस कार्य से जा रहा है वह पूरा नहीं होगा। यह एक अपशकुन है।

सिर पर गिरैं राज सुख पावै
Posted on 26 Mar, 2010 10:15 AM
सिर पर गिरैं राज सुख पावै। और लालट ऐस्वर्यहि आवै।।
कंठ मिलावै पिय को लाई। काँधे पड़े बिजय दरसाई।।

जुगल कान और जुगल भुजाहू। गोधा गिरे होय धन लाहू।।
हाथन ऊपर जो कहूँ गिरई, सम्पति सकल गेह में धरई।।

निश्चय पीठ परै सुख पावै। परे काँख पिय बंधु मिलावै।।
कटि के परे वस्त्र बहु रंगा। गुदा परे मिल मित्र अभंगा।।
सनमुख छींक लड़ाई भाखै
Posted on 26 Mar, 2010 10:06 AM
सनमुख छींक लड़ाई भाखै। पीठि पाछिली सुख अभिलाखै।।
छींक दाहिनी धन को नासै। बाम छींक सुख सदा अकासै।

ऊँची छींक महा सुभकारी। नीची छींक महा भयकारी।।
अपनी छींक महा दुखदाई। कह भड्डर जोसी समझाई।।

अपनी छींक राम बन गयऊ।
सीता हरन तुरंतै भयऊ।।

सगुन सुभासुभ निकट हो
Posted on 26 Mar, 2010 10:03 AM
सगुन सुभासुभ निकट हो, अथवा होवै दूर।
दूरि से दूरि निकट निकट, समझौ फल भरपूर।।


भावार्थ- यदि शुभ और अशुभ शकुन दूर हो तो फल को भी दूर समझना चाहिए और यदि निकट हो तो फल को भी निकट समझना चाहिए।

लोमा फिरि दरस दिखावे
Posted on 26 Mar, 2010 10:00 AM
लोमा फिरि दरस दिखावे। बायें ते दहिने मृग आवै।।
भड्डर जोसी सगुन बतावैं। सगरे काज सिद्ध होइ जावै।।


शब्दार्थ- लोमा- लोमड़ी।

भावार्थ- यात्रा पर जाते समय यदि लोमड़ी बार-बार दिखाई पड़े। हिरण बायें से दाहिने की ओर निकल जाये तो व्यक्ति जिन कार्यों के लिए जा रहा होगा वे सभी सिद्ध हो जायेंगे, ऐसा ज्योतिषी भड्डरी कहते हैं।

रवि तामूल सोम के दरपन
Posted on 26 Mar, 2010 09:58 AM
रवि तामूल सोम के दरपन। भौमवार गुर धनियाँ चरबन।।
बुध मिठाई बिहफै राई। सुक्र कहै मोहिँ दही सुहाई।।

सन्नी बाउभिरंगी भावै। इन्द्रो जीति पुत्र घर आवै।।

×