भारत

Term Path Alias

/regions/india

धनुष पड़ै बंगाली
Posted on 18 Mar, 2010 02:51 PM
धनुष पड़ै बंगाली। मेह साँझ या संकाली।

शब्दार्थ- बंगाली-पूर्व दिशा, संकाली-सुबह।

भावार्थ- यदि प्रातःकाल पूर्व में इन्द्रधनुष दिखाई पड़े तो प्रातःकाल या सायंकाल वर्षा निश्चित होगी।

धनि वह राजा धनि वह देस
Posted on 18 Mar, 2010 02:45 PM
धनि वह राजा धनि वह देस, जहवाँ बरसै अगहन सेस।
पूस में दूना माघ सवाई, फागुन बरसै घरौ से जाई।।


भावार्थ- वहा राजा और वह देस धन्य है जहाँ अगहन रहते पानी बरसे और यदि पौष महीने में वर्षा हो तो कहना ही क्या। इस बरसात से अनाज दूना पैदा होगा और माघ में वर्षा हो तो सवाया होगा लेकिन यदि यही वर्षा फागुन में हुई तो घर का अनाज भी चला जायेगा।

दिन को बद्दर रात निबद्दर
Posted on 18 Mar, 2010 02:29 PM
दिन को बद्दर रात निबद्दर, बह पुरवैया झब्बर झब्बर।
घाघ कहैं कछु होनी होई, कुआँ के पानी धोबी धोई।


भावार्थ- यदि दिन में बादल हों और रात में आकाश साफ हो और धीर-धीरे पुरवा हवा बह रही हो तो वर्षा इतनी कम होगी कि धोबी को कपड़े धोने के लिए भी कुएं से पानी निकालना पड़ेगा।

दूर गुड़ुसा दूर पानी
Posted on 18 Mar, 2010 02:10 PM
दूर गुड़ुसा दूर पानी।
नीयर गुड़ुसा नीयर पानी।


भावार्थ- जब गंदे कीचड़ में रहने वाला गुड़ुसा (रेंवा) नामक कीड़ा कीचड़ से निकल कर दूर बोले तो वर्षा होने में देरी है। यदि वह कीड़ा कीचड़ के अंदर या ऊपर से बोले तो समझो वर्षा होने वाली है।

दिन में गरमी रात में ओस
Posted on 18 Mar, 2010 01:34 PM
दिन में गरमी रात में ओस
कहैं घाघ बरखा सौ कोस।


भावार्थ- यदि दिन में गर्मी और रात्रि में ओस गिरे तो समझना चाहिए कि वर्षा होने में समय लगेगा।

तपा जेठ में जो चुइ जाय
Posted on 18 Mar, 2010 01:04 PM
तपा जेठ में जो चुइ जाय,
सभी नखत हलके परि जायँ।


शब्दार्थ- चुइ-टपक जाय। हलके – मंद/धीमा।

भावार्थ- ज्येष्ठ की मृगशिरा के अंतिम दस दिनों को दसतपा कहते हैं। इस दसतपे में यदि वर्षा की एक भी बूँद गिर गई तो समझो कि वर्षा के सभी नक्षत्रों में पानी हलका बरसेगा।

तपै मृगसिरा जोय
Posted on 18 Mar, 2010 12:57 PM
तपै मृगसिरा जोय, तो बरखा पूरन होय।

भावार्थ- यदि मृगशिरा नक्षत्र में गर्मी खूब पड़े तो समझो उस वर्ष वर्षा अच्छी होगी।

तीतर बरनी बादरी
Posted on 18 Mar, 2010 12:52 PM
तीतर बरनी बादरी, बिधवा काजर रेख।

वह बरसै वह घर करे, कहै भड्डरी देख।


भावार्थ- भड्डरी कहते हैं कि यदि आकाश में तीतर के रंग की अर्थात् भूरी बदरी उठे और विधवा आँखों में काजल लगाये तो समझो कि बादल बिना बरसे नहीं जायेगा और स्त्री दूसरे पुरुष के साथ घर कर लेगी।

तीतिर बरनीं बादरी
Posted on 18 Mar, 2010 12:44 PM
तीतिर बरनीं बादरी, रहै गगन पर छाय।
कहै घाघ सुनु भड्डरी, बिन बरसे ना जाय।।


भावार्थ- यदि तीतर पक्षी के रंग के अर्थात् भूरे बादल आकाश में छायें तो घाघ कहते हैं कि हे भड्डरी! बिना बरसे वे नहीं जायेंगे।

ढेला ऊपर चील जो बोलै
Posted on 18 Mar, 2010 12:39 PM
ढेला ऊपर चील जो बोलै,
गली-गली में पानी डोलै।


शब्दार्थ- ढेल-मिट्टी का टुकड़ा। चील-एक पक्षी।

भावार्थ- यदि ढेले के ऊपर बैठकर चील बोले तो समझ लेना चाहिए कि वर्षा इतनी अधिक होगी कि गली-गली में पानी भर जायेगा।

×