भारत

Term Path Alias

/regions/india

सोम सनीचर पुरुब न चालू
Posted on 26 Mar, 2010 10:22 AM
सोम सनीचर पुरुब न चालू। मंगर बुद्ध उतर दिसि कालू।।
बिहफै दक्खिन करै पयाना। नहि समुझें ताको घर आना।।

बूध कहै में बड़ा सयाना। मोरे दिन जिन किह्यौ पयाना।।
कौड़ी से नहीँ भेट कराऊँ। छेम कुसल से घर पहुँचाऊँ।।

सूके सोमे बुधे बाम
Posted on 26 Mar, 2010 10:20 AM
सूके सोमे बुधे बाम। यहि स्वर लंका जीते राम।।
जो स्वर चले सोई पग दीजै। काहे क पंडित पत्रा लीजै।।

स्वान धुनै जो अंग
Posted on 26 Mar, 2010 10:18 AM
स्वान धुनै जो अंग, अथवा लौटैं भूमि पर।
तौ निज कारज भंग, अतिही भंग, अतिही कुसगुन जानिये।।


भावार्थ- यदि यात्रा के समय कुत्ता अपना शरीर फड़फड़ाये या भूमि पर लोटता नजर आये तो बड़ा अशुभ होता है। व्यक्ति जिस कार्य से जा रहा है वह पूरा नहीं होगा। यह एक अपशकुन है।

सिर पर गिरैं राज सुख पावै
Posted on 26 Mar, 2010 10:15 AM
सिर पर गिरैं राज सुख पावै। और लालट ऐस्वर्यहि आवै।।
कंठ मिलावै पिय को लाई। काँधे पड़े बिजय दरसाई।।

जुगल कान और जुगल भुजाहू। गोधा गिरे होय धन लाहू।।
हाथन ऊपर जो कहूँ गिरई, सम्पति सकल गेह में धरई।।

निश्चय पीठ परै सुख पावै। परे काँख पिय बंधु मिलावै।।
कटि के परे वस्त्र बहु रंगा। गुदा परे मिल मित्र अभंगा।।
सनमुख छींक लड़ाई भाखै
Posted on 26 Mar, 2010 10:06 AM
सनमुख छींक लड़ाई भाखै। पीठि पाछिली सुख अभिलाखै।।
छींक दाहिनी धन को नासै। बाम छींक सुख सदा अकासै।

ऊँची छींक महा सुभकारी। नीची छींक महा भयकारी।।
अपनी छींक महा दुखदाई। कह भड्डर जोसी समझाई।।

अपनी छींक राम बन गयऊ।
सीता हरन तुरंतै भयऊ।।

सगुन सुभासुभ निकट हो
Posted on 26 Mar, 2010 10:03 AM
सगुन सुभासुभ निकट हो, अथवा होवै दूर।
दूरि से दूरि निकट निकट, समझौ फल भरपूर।।


भावार्थ- यदि शुभ और अशुभ शकुन दूर हो तो फल को भी दूर समझना चाहिए और यदि निकट हो तो फल को भी निकट समझना चाहिए।

लोमा फिरि दरस दिखावे
Posted on 26 Mar, 2010 10:00 AM
लोमा फिरि दरस दिखावे। बायें ते दहिने मृग आवै।।
भड्डर जोसी सगुन बतावैं। सगरे काज सिद्ध होइ जावै।।


शब्दार्थ- लोमा- लोमड़ी।

भावार्थ- यात्रा पर जाते समय यदि लोमड़ी बार-बार दिखाई पड़े। हिरण बायें से दाहिने की ओर निकल जाये तो व्यक्ति जिन कार्यों के लिए जा रहा होगा वे सभी सिद्ध हो जायेंगे, ऐसा ज्योतिषी भड्डरी कहते हैं।

रवि तामूल सोम के दरपन
Posted on 26 Mar, 2010 09:58 AM
रवि तामूल सोम के दरपन। भौमवार गुर धनियाँ चरबन।।
बुध मिठाई बिहफै राई। सुक्र कहै मोहिँ दही सुहाई।।

सन्नी बाउभिरंगी भावै। इन्द्रो जीति पुत्र घर आवै।।

मंगल सोम होय सिवराती
Posted on 26 Mar, 2010 09:56 AM
मंगल सोम होय सिवराती। पछिवाँ बाय बहै दिन राती।।
घोड़ा रोड़ा टिड्डी उड़ै। राजा मरैं कि परती पड़ै।।


भावार्थ- यदि शिवरात्री सोम या मंगल को हो और रात दिन पछुवा हवा बहती रहे तो अनुमान लगा लेना चाहिए कि घोड़ा, रोड़ा (एक पतिंगा) और टिड्डी दल (एक प्रकार का कीड़ा) उड़ेगा तथा राजा की मृत्यु होगी या सूखा पड़ेगा और खेत परती रह जायेंगे।

भरणि बिसाखा कृत्तिका
Posted on 26 Mar, 2010 09:53 AM
भरणि बिसाखा कृत्तिका, आद्रा मघा मूल।
इनमें काटै कूकुरा, भड्डर है प्रतिकूल।।


भावार्थ- भड्डरी का कहना है कि यदि भरणी, विशाखा, कृत्तिका, आर्द्रा, मघा और मूल नक्षत्रों में कुत्ता काट ले तो बहुत बुरा होता है।

×