वृन्दावन में कचरा निपटान के लिए एनजीटी में गुहार

भास्कर न्यूज, नई दिल्ली। वृन्दावन में नगर पालिका द्वारा अवैध तौर पर कचरा डालने के खिलाफ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में गुहार लगाई गई है।

 

एनजीटी के अध्यक्ष जस्टिस स्वतन्त्र कुमार ने इस सम्बन्ध में पर्यावरण मन्त्रालय, केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण, कृषि उत्पादन मण्डी समिति और नगर पालिका परिषद, वृन्दावन को नोटिस जारी कर 25 मई तक जवाब तलब किया है।

 

ब्रज वृन्दावन हैरिटेज एलाइंस नामक नागरिक फोरम के संयोजक मधुमंगल शुक्ला ने यह याचिका दायर की है। अपनी याचिका में शुक्ला ने कहा है कि म्यूनिसिपल सालिड वेस्ट मैनेजमेंट एण्ड हैंडलिंग रूल्स, 2,000 के क्रियान्वयन में खामी के चलते वृन्दावन का समूचा पर्यावरण खराब हो रहा है क्योंकि कचरा नालियों और यमुना के तट पर बेतरतीब ढंग से डाला जा रहा है। उन्होंने कहा है कि अधिकारियों के लचर रवैए के कारण 5,000 से अधिक मन्दिरों वाले वृन्दावन का पर्यावरण लगातार बिगड़ता जा रहा है।

 

साभार :  दैनिक भास्कर 1 मई 2015

 
Path Alias

/articles/varnadaavana-maen-kacaraa-naipataana-kae-laie-enajaitai-maen-gauhaara

Post By: iwpsuperadmin
×