भूजल प्रबन्धन पर वर्कशॉप

असम, गुवाहाटी में लोक विज्ञान संस्थान भूजल प्रबन्धन विषय पर 23 अप्रैल से 24 अप्रैल तक एक वर्कशॉप का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य भूजल स्रोत के दीर्घकालिक और उचित उपयोग की आदत को बढ़ावा देना है।

 

लोक विज्ञान संस्थान उत्तर पूर्वी राज्यों में सहभागी भूजल प्रबन्धन पर बात करने के लिए एक क्षेत्रीय वर्कशॉप का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम सुबह के 9 बजे से दूसरे दिन शाम के 6 बजे तक चलेगा। इसमें भूजल के सिद्धान्त और पद्धतियों पर चर्चा करने के लिए पूरे उत्तर पूर्वी राज्यों के जंगल, जमीन, कृषि, ग्रामीण विकास, पेयजल और स्वच्छता क्षेत्र के प्रतिनिधि, शोधकर्ता, नागरिक समाज संस्था और शिक्षक हिस्सा लेंगे।

 

वर्कशॉप से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कृप्या नीचे दिए गए लिंक और फार्म को देखें।

 

http://peoplesscienceinstitute.org/index.html#

 

 
Path Alias

/articles/bhauujala-parabanadhana-para-varakasaopa

Post By: iwpsuperadmin
×