Posted on 01 Dec, 2015 10:24 AM कविताएँ भावनात्मक सर्जना का एक प्रतिबिम्ब होती हैं जिन पर समकालीन व्यवस्था व परिवेश का प्रभाव होता है। टिहरी पर रची गई कविताएँ भी इससे अछूती नहीं रहीं। इसे स्पष्टतः उन कविताओं में देखा, पढ़ा व महसूस किया जा सकता है जो टिहरी की स्थापना के समय से लेकर उसके जलप्लावित होने तक लिखी जाती रही।
सुखना झील केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक महत्त्वपूर्ण झील है। यह निचले हिमालय की शिवालिक रेंज की तलहटी में स्थित एक मानव निर्मित झील है। पर्यटन, मनोरंजन और मत्स्य पालन के लिये झील में पर्याप्त पानी की उपलब्धता होना, झील के लिये अतिआवश्यक है। लेकिन विगत कुछ वर्षों में झील में पानी की उपलब्धता घट रही है। झील 2012 की गर्मियों के दौरान लगभग पूरी तरह से सूख गयी थी।