Posted on 06 Apr, 2017 04:50 PM भारत में लोगों के निवास के हिसाब से गंगा का मैदानी भाग सबसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है। एक विस्तृत और घिरे मैदानी इलाके में असंख्य छोटी-बड़ी नदियाँ हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश वाला इसका पश्चिमी हिस्सा थोड़ा ज्यादा ऊँचा है और मैदानी इलाके के पूर्वी भाग से 150 मीटर ऊँचा है। यह पूरा इलाका हिमालय से निकली नदियों द्वारा लाई गई जलोढ़ मिट्टी से बना है।