मनोज मिश्र

मनोज मिश्र
जन आंदोलन के बिना नहीं बच सकेगी यमुना
Posted on 19 Aug, 2010 09:21 AM

प्रबुद्ध नागरिकों से मुहिम में जुड़ने की अपील, गोष्ठी के जरिए लाएंगे जागरुकता


अब दिल्ली नागरिक परिषद ने यमुना बचाने के लिए दिल्ली के नागरिकों का जनांदोलन खड़ा करने का फैसला किया है। परिषद के अध्यक्ष वीरेश प्रताप चौधरी कहते हैं कि यमुना की दुर्दशा खुद नहीं हुई है। अगर इसके नैसर्गिक बहाव को रोका नहीं जाता तो यमुना दिल्ली के साथ कई शहरों की प्यास बुझाती। साथ ही लाखों एकड़ खेतों और जंगलों को आबाद करती। यमुना की यह दशा सरकारों के नाकारापन और स्वार्थ के कारण हुई है। इसलिए केवल सरकारों से यमुना को बचाने की उम्मीद करना गलत होगा। अभी इस अभियान में प्रबुद्ध नागरिकों को जोड़ने के लिए अनेक गोष्ठी आयोजित की जा रही है। इस कड़ी में पिछले महीने एक गोष्ठी हुई और अगले महीने 11 सितंबर को बीपी हाउस में पूरे दिन की गोष्ठी होने वाली है।

यमुना बचाओ अभियान के नाम से एक अपील
गर्मी बढ़ी, बढ़ी दिल्ली की प्यास
Posted on 29 May, 2010 11:23 AM
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है दिल्ली में पानी का संकट भी बढ़ता जा रहा है। इस संकट ने अमीर-गरीब की खाई को पाट दिया है। विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के नेता भी सड़क पर आने लगे हैं। पीने वाले पानी खरीदकर अपना काम चला रहे हैं तो गरीब बेहाल हैं। माफिया का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रमेश नेगी ही नहीं, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी इस मामले में अपनी बेबसी जाह
जल बोर्ड ने अवैध जलदोहन के लिए 16 सौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की
Posted on 20 May, 2010 01:57 PM
पानी की चोरी करने वालों पर अंकुश लगाने में दिल्ली जल बोर्ड अभी तक सफल नहीं हो पाया है। पंद्रह दिन पहले सविता विहार में बोर्ड के अधिकारियों ने छापे मार कर 32 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे। बुधवार को सवेरे फिर छापे में 150 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले चार महीने से चल रहे इस अभियान में अब तक 1600 से अधिक लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर उनसे 19 लाख रुपए की वसूली की गई। लेकिन बड़े पैमाने
×