undefined

undefined
जल सत्याग्रह: नर्मदा घाटी के निवासियों की अपील
Posted on 01 Sep, 2012 10:55 AM

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने अपने एक अंतरिम निर्णय में इंदिरा सागर बांध से बेदखल होने वालों के लिए भी जमीन के बदले जमीन के सिद्धांत को स्वीकार कर इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन को निर्देश भी दिए हैं। लेकिन शासन, प्रशासन एवं कंपनी की हठधर्मिता के चलते इस आदेश का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है।

इंदौर। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर एवं इंदिरा सागर बांध में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले एवं पुनर्वास नीति की अवहेलना करते हुए जलस्तर बढ़ाए जाने के बाद ओंकारेश्वर बांध क्षेत्र स्थित घोघलगांव में नर्मदा बचाओ आंदोलन की वरिष्ठ कार्यकर्ता चित्तरूपा पालित के नेतृत्व में 34 बांध प्रभावित जलसत्याग्रह हेतु विगत 25 अगस्त से पानी में प्रवेश कर गए हैं।
पंजाब में “बाबा बलबीर” की पर्यावरण जागरण यात्रा…
Posted on 23 Apr, 2009 05:38 PM

पंजाब के प्रसिद्ध पर्यावरणवादी बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल द्वारा निकाली जा रही “पर्यावरण बचाओ” यात्रा, बुरी तरह प्रदूषित हो चुकी “चिट्टी बेन” के किनारे स्थित गाँवों में अलख जगाती चली जा रही है। यात्रा के दूसरे चरण में अर्थात अपनी जनजागरण यात्रा के दौरान “बाबा” लगभग 12 गाँवों का दौरा करेंगे, यात्रा की शुरुआत कोटखुर्द गाँव से की जायेगी। प्रदूषित जलस्रोतों के किनारे रहने वाले ग्रामीणों को अपनी यात
तिलक होली की अब है बारी
Posted on 02 Mar, 2009 07:32 AM

भास्कर न्यूज/ March 01, 2009

भोपाल. बड़ी झील सिकुड़ चुकी है, पानी के लिए लंबी कतारें लगने लगी हैं। इसलिए इस बार प्रियजनों को होली पर तिलक लगाकर रंगों से भरे जीवन की शुभकामनाएं दें और बूंद-बूंद पानी बचाने में अपना योगदान दें। यह महासंकल्प पूरे शहर की जिम्मेदारी है। इसके लिए कई सामाजिक संगठन, महिला क्लब और संस्थाएं आगे आ चुकी हैं।

दैनिक भास्कर अभियान
अब 'पानी लाने लगा' है आंदोलन
Posted on 24 Apr, 2011 10:50 AM
नई दिल्ली। यमुना बचाओ आंदोलन अब रंग लाने लगा है। आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को यमुना के वजीराबाद और आईटीओ स्थित यमुना में पानी का जायजा लिया। स्थानीय लोगों व गोताखोरों ने आंदोलनकारियों को बताया कि यमुना में पानी की बढ़ोतरी हुई हैं। जलस्तर भी पहले से बढ़ा हुआ पाया गया। इस मसले पर सरकार और आंदोलनकारियों के बीच औपचारिक बातचीत सोमवार को होगी। सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से सरकार की ओर से
यमुना बचाओ आन्दोलन
×