स्पंदन फीचर्स

स्पंदन फीचर्स
गोमद ताल से नहीं निकली है गोमती नदी!
Posted on 28 Jul, 2011 03:26 PM

क्या गोमती का उद्गम गोमद ताल नहीं! वर्ष 1970 के सेटेलाइट चित्र से इस बात का पता चला है कि गोमती गोमद ताल से नहीं बल्कि 60 किलोमीटर ऊपर हिमालय की तलहटी से निकली है। गोमती हिमालय से निकली पेलियो चैनल (वह रास्ता जिससे होकर पानी नदी तक पहुंचता है) से रिचार्ज होती थी। हालांकि उपेक्षा के चलते यह चैनल बंद हो चुका है।

गोमती नदी
राष्ट्रीय मीडिया चौपाल-2012
Posted on 23 Jul, 2012 08:11 AM

 

स्तंभ लेखकों, ब्लॉगर्स, वेब संचालकों और सोशल मीडिया के संचारकों का जमावड़ा
विज्ञान और विकास के लोकव्यापीकरण में न्यू मीडिया की भूमिका पर होगी बहस

दिनांक : 12 अगस्त 2012
स्थान : विज्ञान भवन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद - भोपाल (मध्यप्रदेश)
संपर्क : अनिल सौमित्र, स्पंदन फीचर्स, +919425008648


भोपाल। इक्कीसवीं सदी देश में सूचना क्रांति लेकर आई है। समूचा समाज इसमें हिस्सेदार है। स्तंभ लेखक, ब्लॉगर और वेब संचालक सभी नई और पुरानी मीडिया में अपना-अपना योगदान दे रहे हैं। नया मीडिया अब इतना विस्तार पा चुका है कि इसकी शक्ति अपार हो चुकी है। आने वाले दिनों और सालों में यह और अधिक ताकतवर होगा।

नये मीडिया के बढ़ते प्रभाव के दायरे को आंकने और इस पर आसन्न संकट को भांपने के साथ ही इसके लिए विशेष मुद्दों (एजेंडे) का निर्धारण भी आवश्यक है। इन्हीं विषयों को केन्द्रित कर भोपाल में एक दिवसीय ‘‘राष्ट्रीय मीडिया चौपाल-2012’’ का आयोजन किया जा रहा है। इस मीडिया चौपाल का थीम होगा – ‘‘विकास की बात, विज्ञान के साथ : नये मीडिया की भूमिका’’। स्पंदन संस्था के सहयोग से मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय मीडिया चौपाल में देशभर के स्तंभकार, ब्लॉगर्स, वेब संचालकों के साथ ही न्यू मीडिया के साथ कार्यरत संचारक हिस्सेदारी करेंगे।

Media Chaupal
×