राम शिरोमणि शुक्ल

राम शिरोमणि शुक्ल
आखिर किसे है पर्यावरण की चिन्ता
Posted on 18 Apr, 2015 12:11 PM
पर्यावरण को लेकर अकसर बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं लेकिन उसमें सुधार की कोशिशें शायद ही होती हैं। यही कारण रहा है कि पर्यावरण संकट बढ़ता जा रहा है। अभी कुछ महीने पहले एक खबर आई थी कि गुड़गाँव स्थित सुलतानपुर झील में 47 पक्षियों की मृत्यु हो गई। इन 47 पक्षियों में कई विदेशी भी थे। आशंका यह जताई गई कि इन पक्षियों की मौत के पीछे स्वाइन फ्लू भी एक कारण हो सकता है
सिर्फ एक हादसा नहीं है मालिण
Posted on 16 Aug, 2014 03:39 PM
मालिण गांव में भूस्खलनमहाराष्ट्र के पुणे जिले के मालिण गांव में जिस तरह की हृदय विदारक घटना हुई है। उसे देख सुन कर किसी संवेदनशील व्यक्ति को गहरा सदमा लग सकता है। वह
बढ़ता जल संकट मानवता के लिए चेतावनी
Posted on 30 Mar, 2014 09:45 AM

जल संकट नई बात नहीं है। यह लगातार बढ़ता जा रहा है। विकास के चाहे जितने बड़े-बड़े दावें किए जा रहे हों पर अब भी भारत के ही विभिन्न इलाकों में पानी का विकराल संकट है। लोगों को कई किलोमीटर दूर जाकर वहां से पीने के लिए पानी ले आना पड़ता है। कई इलाकों में जल स्तर इतना नीचे चला जा रहा है कि उसे खोज पाना मुश्किल होता जा रहा है। जहां पानी मिल भी जा रहा है वह इतना खराब होता है कि उससे कपड़े तक नहीं धोए जा सकते, पीने लायक तो वह कतई होता ही नहीं है।

संयुक्त राष्ट्र की एक ताजा रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि आने वाले समय में जल संकट गहरा जाएगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सन 2025 तक दुनिया की करीब 3.4 अरब जनसंख्या गंभीर जल संकट से जुझ रही होगी। यह संकट अगले 25 सालों में और भी गहरा हो जाएगा। यह इतना गहरा हो जाएगा कि पानी के लिए लोग एक दूसरे की जान के दुश्मन हो जाएंगे। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जल संकट का सबसे खराब असर दक्षिण एशिया खासकर भारत पर पड़ सकता है। ऐसा यहां की भौगोलिक स्थितियों के कारण होगा।

वैसे तो यह रिपोर्ट जल दिवस के विशेष संदर्भ में तैयार और जारी की गई है लेकिन इसके कालातीत महत्व को समझने की आवश्यकता है।
मगर सत्ताधीशों को शर्म नहीं आती
Posted on 27 Sep, 2012 04:35 PM

मध्य प्रदेश सरकार कहती है हमने शिकायत निवारण केंद्र बना रखा है। उसमें आइए और अपनी शिकायत करिए। आंदोलन करने की को

×