पंकज भट्ट

पंकज भट्ट
अजेंद्र अजय को “केदार रत्न” पुरस्कार
Posted on 04 Jan, 2014 01:24 PM
अजेंद्र अजयउत्तराखंड के आपदा पीड़ितों की विभिन्न समस्याओं और प्रदेश में आपदा पीड़ितों के विस्थापन व पुनर्वास की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे राज्य मीडिया सलाहकार समिति के प
जन सरोकारों से जुड़े एक नए आन्दोलन का आगाज़...
Posted on 24 Oct, 2013 12:12 PM
पीड़ितों ने अपनी इस लडाई को लड़ने के लिए केदारघाटी विस्थापन व पुनर्वास संघर्ष समिति का गठन किया। संगठन ने पीड़ितों के मुआवजा वितरण से लेकर उनके पुनर्वास व विस्थापन तक के मुद्दे को अपने एजेंडे में शामिल किया। पहली बार आपदा पीड़ितों के विस्थापन व पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलनात्मक कार्यक्रम हो रहे हैं। संगठन आपदा पीड़ितों के विस्थापन व पुनर्वास को पीड़ितों का अधिकार मानते हुए सरकार पर कई स्तरों से दबाब बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है। उत्तराखंड के पहाड़ और प्राकृतिक आपदाओं का लंबा इतिहास है। पहाड़ों में लगभग हर साल प्राकृतिक आपदा आती है। बादल फटने, भू-स्खलन जैसी घटनाएँ अब आम हो गई हैं। इन घटनाओं में भारी मात्रा में संपत्ति नष्ट होती है। कई लोग असमय काल के गाल में समा जाते हैं। सरकार फौरी तौर पर राहत और बचाव के कार्य करती है। आपदा प्रभावितों को नाममात्र की कुछ मुआवजा राशि वितरित की जाती है और सरकार अपने कर्तव्य की इतिश्री मान लेती है। पीड़ितों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है। इसके विपरीत सरकार और उसके कर्ताधर्ताओं की मानों लाटरी खुल गई हो।
×