जल जन जोड़ो अभियान

जल जन जोड़ो अभियान
गंगा संवर्धन हेतु काशी कुंभ का निमंत्रण
Posted on 05 Jul, 2014 03:03 PM
तारिख : 12-20 जुलाई 2014 तक।
स्थान : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)


कुम्भ तो बिना बुलाए आयोजित होते थे। इनमें शामिल होने वाले लोग गंगा को और अधिक गंदा करके जाते हैं। कुम्भ का भावार्थ ही बदल दिया है। पहले कुम्भ में राजा, प्रजा, संत ये सब मिलकर देवता और राक्षस के रूप में वैचारिक मंथन करते थे। इस मंथन में समाज की बुराइयों का जहर और समाज की अच्छाइयों के अमृत को अलग-अलग रखने की विधि पर विचार करके निर्णय होता था। निर्णयों को कुम्भ का निर्णय मानकर राजा, प्रजा और संत सब अपने जीवन में पालना करते थे।

आप जानते हैं, गंगा के विषय में सरकार बहुत चिंतित है और गंगा मंथन कर रही है। समाज को भी सरकार के इस मंथन में साथ रहना चाहिए। गंगा की पवित्रता की रक्षा करने का काम गंगा किनारे के घाटों पर रहने वाले पुजारी और संतजन ही करते थे। राजनैतिक उथल-पुथल, गुलामी और समाज के आर्थिक लोभ लालच ने गंगा सेवा का रूप बदल दिया है।
कार्यक्रम निर्धारण हेतु जल-जन जोड़ो अभियान की बैठक
Posted on 22 May, 2014 08:45 AM

जल-जन जोड़ो अभियान द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति निर्धारण हेतु बैठक


तिथि : 13-14 जून 2014
स्थान : गांधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली
समय : प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक


16वीं लोकसभा चुनाव संपन्न हुए। नए सरकार की गठन प्रक्रिया प्रारंभ है। आप सब अवगत हैं कि जल-जन जोड़ो अभियान भारत में प्राकृतिक संसाधनों के संवर्द्धन एवं गरिमा के साथ भारत के प्रत्येक नागरिक को आवश्यकतानुसार शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की पक्षधरिता करता है। इसके लिए अभियान ने पिछले 1 वर्ष में आप सब के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य किए।

लेाकसभा चुनाव में अभियान ने देश भर में राजनैतिक दलों एवं मीडिया के साथ संवाद करके पानी के मुद्दे को राजनैतिक दलों के घोषणा-पत्र में शामिल कराने के लिए निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन आप सबके सहयोग से किया है। राजनैतिक दलों द्वारा पानी के मुद्दों को अपने-अपने घोषणा पत्र में अलग-अलग तरह से सम्मिलित किया है। जल-जन जोड़ो अभियान पानी के सामुदायीकरण की वकालत करता है। पानी पर समुदाय का प्रथम अधिकार सुनिश्चित हो, इसके लिए भारत में पेयजल सुरक्षा कानून के निर्माण के लिए नई सरकार से उम्मीद करता है।
उ.प्र. में नदियों को पुनर्जीवित करने में समाज और सरकार का सहयोग जरूरी
Posted on 02 Mar, 2014 10:50 AM
जल-जन-जोड़ो अभियान तथा परमार्थ समाज सेवी संस्थान के तत्वावधान में जल सुरक्षा, नदी पुनर्जीवन हेतु जल सम
save water
लोकादेश 2014
Posted on 01 Mar, 2014 03:42 PM
आज देश में पेयजल और पानी का संकट अति गंभीर होता जा रहा है। पानी की
×