डॉ. कुमुदिनी पति

डॉ. कुमुदिनी पति
सुखाड़ की तपिश झेलती औरतें
Posted on 30 Apr, 2016 10:05 AM

जब देश का बड़ा भूभाग सूखे की चपेट में आ गया हो, तो हम कल्पना कर सकते हैं कि महिलाओं को कितना कष्ट झेलना पड़ रहा होगा। आज सरकारी आँकड़े बता रहे हैं कि देश के 256 जिलों में सूखा पड़ा हुआ है और इससे लगभग 33 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। मीकांग बेसिन, यानी म्यांमार, थाईलैंड, कम्बोडिया, लाओस और वियतनाम बुरी तरह सूखा प्रभावित हैं।

दूसरी ओर भारत में मराठवाड़ा, विदर्भ, बुन्देलखण्ड, उत्तरी कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना में सूखे का कहर है। सबसे बड़ी समस्या तो यह है कि लगातार कई वर्षों से इस स्थिति के चलते खाद्य सुरक्षा प्रभावित है। हम जहाँ यह जानते हैं कि सभी को इसका प्रभाव झेलना पड़ता है, यह स्पष्ट है कि महिलाओं और बच्चों का कष्ट सबसे अधिक होगा, क्योंकि वे कहीं जा नहीं सकते।
दमन, आंदोलन और भ्रष्टाचार
Posted on 03 May, 2013 03:18 PM
जहां कहीं इस व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चले, वहां दमन भी चला। मंत्री महोदय इस भ्रष्टाचार को रोक पाने में असफल रहे, पर उन्हें अपने हाथी के दांत दिखाने तो थे ही, सो उन्होंने तुरत-फुरत मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख डाले।
×