अभिव्यक्ति हिन्दी

अभिव्यक्ति हिन्दी
तूफ़ान क्यों आते हैं
Posted on 30 Dec, 2010 12:27 PM


जब नमी से भरी हुई ढेर-सी गर्म हवा तेज़ी से ऊपर की ओर उठती है तब तूफ़ान आते हैं।

तुमने तूफ़ान की शुरुआत से पहले हवा को तेज़ होते हुए देखा होगा। जब बादल को बड़े होते जाते हैं और गहरे होते हुए आसमान में अँधेरा छाने लगता है। ये तूफ़ान के लक्षण हैं।

बादल कैसे बनते हैं?
Posted on 29 Dec, 2010 10:16 AM


बादल पानी या बर्फ़ के हज़ारों नन्हें नन्हें कणों से मिलकर बनते हैं। ये नन्हें कण इतने हल्के होते हैं कि वे हवा में आसानी से उड़ने लगते हैं।

हवा क्यों बहती है?
Posted on 29 Dec, 2010 10:00 AM


पृथ्वी के चारों ओर रहनेवाली हवा हमेशा चलती रहती है। गर्म हवा ऊपर उठती है और ठंडी हवा नीचे आती है। जैसे ही गर्म हवा ऊपर उठती है, उसकी खाली की हुई जगह को भरने के लिए ठंडी हवा नीचे आती है। सूर्य की गरमी से धरती और समुद्र के अलग अलग हिस्से अलग अलग समय पर गरम होते हैं। और इस तरह धरती पर हवा का बहना जारी रहता है।

जलवायु
Posted on 29 Dec, 2010 09:32 AM

मौसम के प्रकार और बनावट को जलवायु कहते हैं। किसी स्थान की जलवायु कैसी है यह इस पर निर्भर करता है कि मौसम किस तरह बदलता है और कैसा रहता है। साथ ही वह जगह समुद्र से कितनी दूर है और उसके आसपास पहाड़ हैं या जंगल या रेगिस्तान।
मौसम क्या है
Posted on 29 Dec, 2010 09:28 AM

मौसम धूप, हवा, बारिश और बर्फ मौसम के ही अलग अलग रूप हैं। मौसम कैसा है यह कई बातों पर निर्भर करता है—

धूप में कितनी गर्मी है।
हवा में कितना पानी है।
बादल हैं या नहीं।
हवा की गति कितनी है।
हवा की दिशा क्या है।

वर्षा क्यों होती है
Posted on 29 Dec, 2010 09:12 AM

समुद्र, झील, तालाब और नदियों का पानी सूरज की गर्मी से वाष्प बनकर ऊपर उठता है। इस वाष्प से बादल बनते हैं।

ये बादल जब ठंडी हवा से टकराते हैं तो इनमें रहने वाले वाष्प के कण पानी की बूँद बन जाते हैं। ठीक वैसे ही जैसे कमरे की हवा में रहने वाली वाष्प फ्रिज से निकाले गए ठंडे के कैन से टकरा कर पानी की बूँद बन जाती है।

बूंद बूंद से घट भरे
Posted on 08 Sep, 2008 09:56 AM

राजीव रंजन प्रसाद/ अभिव्यक्ति हिन्दी

कहाँ है पानी? सावन के लिये तरसती आँखे आज फ़सलों को जलते देखने के लिये बाध्य हैं, रेगिस्तान फैलते जा रहे हैं, ग्लेशियर पिघल रहे हैं और नदियाँ, नालों में तब्दील होती जा रही हैं। कमोबेश समूचे विश्व की यही स्थिति है।

बूंद
×