पटना जिला

Term Path Alias

/regions/patna-district

पानी के लिए कोई नहीं पानी-पानी
Posted on 30 Dec, 2010 01:49 PM

पटना पानी चीज ही अजीब है। पानी चढ़ता है, उतरता है..पानी जमता है। टंकी पर चढ़ने वाला पानी कभी सिर पर भी चढ़ जाता है। पानी से आदमी पानी-पानी भी होता है। लेकिन सूबे में जल संचयन के लिए बने कानून को लागू करने में प्रशासन खुद पानी-पानी है। यही वजह है कि अब तक सख्ती से यह लागू नहीं हो सका है और भूजल-वाटर रिचार्ज के साथ ही रेनवाटर हार्वेस्टिंग का पूरा सिस्टम जमीन पर नहीं उतर पाया है।

water
पेयजल और स्वच्छता नीति का मसौदा
Posted on 06 Mar, 2010 08:35 AM बिहार सरकार 22 मार्च 2010 को विश्व जल दिवस के अवसर पर पेयजल और स्वच्छता नीति की घोषणा करेगी। लोक स्वास्थ्य और अभियांत्रिकी मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार सरकार बहुत तेजी से जल और स्वच्छता के बारे में एक मुकम्मल नीति बनाना चाहती है। इस मसौदे पर काम चल रहा है।

मसौदा के बारे में श्री चौबे ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार की नीति में पीने के पानी को शीर्ष प्राथमिकता होगी। सरकार दोहरी जल आपूर्ति पर भी काम कर रही है। ताकि जल को साफ किया जा सके। सरकार जिला स्तर और राज्य स्तर पर निगरानी समितियाँ भी बनायेगी जो सतही पानी, जमीनी पानी और वर्षा जल के अधिकतम के समूचित उपयोग पर नियंत्रण रखेंगी। बिहार सरकार एक भूजल विनियामक प्राधिकरण भी स्थापित करेगी जो भूजल संरक्षण और उपयोग पर नियंत्रण रखेगी।

कैंसर वैली
Posted on 24 Apr, 2009 04:37 PM भारत की कैंसर वैली दिल्ली और पटना के बीच गंगा के किनारे पाई जाती है। यह खबर आपको चौंका जरूर सकती है कि कैंसर का गंगा के किनारे रहने का क्या संबंध, लेकिन यह हकीकत है...अगर आप गंगा के तटीय इलाकों में रहते हैं तो आपके गॉलब्लैडर यानी पित्ताशय का कैंसर के मरीज होने की आशंका बढ़ जाती है।
निमंत्रण : राष्ट्रीय नदी परिसंवाद
Posted on 02 Feb, 2009 09:05 AM पिछले वर्ष कोसी नदी के बांध के टूटने से उत्पन्न विभिषिका से आप परिचित होंगे। इसके कारण नेपाल एवं भारत (बिहार) के कई जिले जलमग्न हो गए तथा हजारों लोगों एवं पशुओं की मौत हुई। इस विभिषिका ने बड़े बांधों पर एक बार फिर से प्रश्नचिन्ह लगा दिया है तथा नदियों से जुडे़ सभी मुद्दों पर नए सिरे से चिंतन को अनिवार्य बना दिया है।
बिहार की बाढ़
Posted on 21 Sep, 2008 05:20 PM

बाढ़ से पूर्ण मुक्ति के लिये ''नदी मुक्ति आंदोलन'' शुरु किया है, परंतु राजनेता व तटबंध ठेकेदारों द्वारा निरंतर रोढ़े डाले जाने की वजह से यह बहुत अधिक सफल नहीं हो पाया है। नदी मुक्ति आंदोलन सभी तटबंधों को हटाने व नदी को 1954 पूर्व की अवस्था पर लाने की माँग करता है। हम शोधकर्ता, नीति निर्माता व सरकार को इस मुद्दे से अवगत कराते हैं और आम जनता को शिक्षित करते हैं कि तटबंध बाढ़ समस्या का समाधान नहीं

पटना 'नदी संवाद' की संक्षिप्त रिपोर्ट
देश के स्तर पर देखे तो 1952 में 2.5 करोड़ क्षेत्र बाढ़ प्रवण था जो अब बढ कर  5 करोड़ हेक्टेयर हो गया।  फरक्का बराज के कारण पश्चिम बंगाल और बिहार में बाढ़ से तबाही बढ़ रही है।  दामोदर घाटी परियोजना  के कारण  गंगा के मुहाने पर पानी की कमी और साद  के जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई।  इस कारण कोलकाता बंदरगाह पर संकट उत्पन्न हो गया।
Posted on 21 Jul, 2023 10:49 AM

आजादी के बाद विकास की गति को रफ्तार देने के लिए बड़े पैमाने पर भारत में बांध,तटबंध एवं बराज़ो का निर्माण किया गया। इसका उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण ,सिंचाई तथा पनबिजली का निर्माण करना था। पहली बहुउद्देशीय परियोजना दामोदर घाटी बनी। उसी के तर्ज पर कोसी परियोजना, गंडक परियोजना आदि का निर्माण हुआ। इसे विकास का मंदिर कहा गया। समय के साथ यह  स्पष्ट हो गया कि ये परियोजनाएं अपने उद्देश्य को हासिल करने में व

पटना में नदी संवाद का आयोजन,फोटो क्रेडिट:-अशोक भारत
कुंभ के बाद गंगा फिर से हुई मैली
Posted on 03 Jun, 2019 05:07 PM

गंगा मां है, जीवनदायिनी, मोक्षप्रदायिनी, पापनाशिनी है। इसकी निर्मलता को लेकर सरकार भी सतर्क है। हाल ही में जलशक्ति मंत्रालय का भी गठन किया गया है। बीते दिनों कुंभों के लिए 4 साल और 40,000 करोड़ का बजट खर्च होने के बाद गंगा निर्मल हुई थी, लेकिन अब यह आंचल फिर मैला होने लगा है। कुछ शहरों के नाले की पूरी पड़ताल की गई है।

गंदगी की मार झेल रही पतितपावनी गंगा।
वन्यजीव अभयारण्यों को लेकर बिहार सरकार गम्भीर नहीं
Posted on 18 Feb, 2019 06:04 PM

वन्यजीवों व पर्यावरण को लेकर सरकारी तंत्र की गम्भीरता जगजाहिर है। इस देश ने ‘विकास’ के लिये वन्यजीवों व पर्यावरण के साथ खिलवाड़ हर दौर में देखा है और अब भी गाहे-ब-गाहे दिख ही जाता है।

राज्य से लेकर केन्द्र की सरकार में इनको (वन्यप्राणियों) को लेकर निष्ठुरता दिखती है।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व
×