भारत

Term Path Alias

/regions/india

प्रश्न. नील गाय से अरहर को कैसे बचायें।
Posted on 16 Jul, 2011 01:03 PM उत्तर गाय के ताजे गोबर मं लहसुन तथा मदार के रस को मिलाकर खेत के किनारे-किनारे छिड़काव कर नीलगाय को भगाया जा सकता है।

प्रश्न. अरहर में सिंचाई क्या आवश्यक है।
Posted on 16 Jul, 2011 01:02 PM उत्तर नमी की स्थिति को देखते हुए सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है वैसे फलियॉं बनने के समय अक्टूबर माह में सिंचाई अति आवश्यक है।

प्रश्न. सूत्रकृमि से कैसे बचाव करें। प्रायः पूरी फसल नष्ट हो जा रही है।
Posted on 16 Jul, 2011 01:00 PM उत्तर जड़ों के पास से फसलें सूखने लगती है समझो सूत्रकृमि का प्रकोप है। इसका उपाय है गर्मी में गहरी जुताई।

प्रश्न. अरहर की फसल में यदि उकठा बार-बार हो रहा है तो क्या करें।
Posted on 16 Jul, 2011 12:59 PM उत्तर जिस खेत में उकठा रोग का प्रकोप अधिक हो, उस खेत में 3-4 साल तक अरहर की फसल नहीं लेना चाहिए।

प्रश्न. अरहर की बुवाई कब करें।
Posted on 16 Jul, 2011 12:57 PM उत्तर अरहर की प्रजातियॉं अलग-अलग समय पर की जाती है, किन्तु बहार आजाद, मालवीय की बुवाई जुताई के प्रथम सप्ताह में करें।

प्रश्न. अरहर में जैव उर्वरक का प्रयोग कैसे करें।
Posted on 16 Jul, 2011 12:56 PM उत्तर एक पैकेट राइजोबियम कल्चर (200 ग्राम) 10 किग्रा बीज के उपचार के लिए प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न. अरहर के बीज का उपचार कैसे करें।
Posted on 16 Jul, 2011 12:55 PM उत्तर एक किलोग्राम बीज को 2 ग्राम थीरम तथा एक ग्राम कार्बेन्डाजिम से उपचारित करें अथवा 4 ग्राम ट्राइकोडर्मा+एक ग्राम कार्बेन्डाजिम से उपचारित करें लाभ होगा।

प्रश्न. अरहर की कौन सी प्रजाति रोगरोधी है।
Posted on 16 Jul, 2011 12:21 PM उत्तर बहार, नरेन्द्र अरहर-1, मालवीय चमत्कार उकठा एवं वकां अवरोधी जातियॉं है।

प्रश्न. संकर धान का बीज अगले वर्ष के लिए रख सकते हैं।
Posted on 16 Jul, 2011 12:20 PM उत्तरनहीं, संकर धान का बीज हर साल नया खरीदें। संकर धान का बीज एक बार ही बुवाई के लिए प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न. अधिक धान उत्पादन के लिए क्या आवश्यक है।
Posted on 16 Jul, 2011 12:18 PM उत्तर बीज शोधन, समय से रोपाई तथा सिंचाई। खेत की निगरानी आवश्यक है। जिससे रोग/कीट का पता लगता रहे। आरम्भ में ही रोकथाम आवश्यक है।

×