विवेक दत्त मथुरिया और मधुकर चतुर्वेदी

विवेक दत्त मथुरिया और मधुकर चतुर्वेदी
कैसे लौटेगा वो सावन
Posted on 07 Sep, 2014 04:17 PM
जैसे योगेश्वर श्रीकृष्ण लोक कल्याण हेतु ब्रज तज कर चले गए, वैसे ही श्रीकृष्ण का आनंद पर्व कहा जाने वाला सावन आज ब्रजवासियों और उनके भक्तों की उपेक्षा के चलते कृष्ण की तरह ही अन्यत्र चला गया है। आज ब्रजवासी और उनके भक्त श्रीकृष्ण की तरह सावन के मेघों की बाट जोह रहे हैं। प्रकृति विरोधी आधुनिकता से पैदा हुई इस बेचैनी और व्याकुलता पर गंभीर चिंतन करने की जरूरत है। प्रकृति का महोत्सव कहा जाने वाला सा
×