तरकश

तरकश
पानी की किल्लत, सोमालिया सबसे आगे, आइसलैंड श्रेष्ठ
Posted on 25 Oct, 2010 10:57 AM

एक नए सर्वे से पता चला है कि अफ्रीकी देशों में पानी की भारी किल्लत है और वहाँ अब उद्योग स्थापित करना और भी दुरूह हो गया है। ब्रिटेन की एक रिस्क कंसल्टेंसी फर्म मैपलक्रोफ्ट के सर्वे के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग और बढती हुई जनसंख्या की वजह से दुनिया के कई देशों में पानी की कमी उत्पन्न हो रही है और भविष्य में इसका गहरा असर कृषि और उद्योगों पर पडने वाला है। इस सर्वे से जुडी एन्ना मोस के अनुसार मौसम में बदलाव होते रहने से भविष्य में पानी की भारी तंगी का सामना करना पडेगा। सम्भवत: इससे इंसानों के बीच तनाव बढेगा।

दुनिया की सबसे बडी झील हो रही है सबसे गर्म
Posted on 25 Oct, 2010 01:01 PM
यदि एक शोध पर यकीन किया जाए तो दुनिया की सबसे बडी झील लेक सुपीरियर इस बार हाल के वर्षों की अपेक्षा अधिक गर्म रहने वाली है। यह इंसानों के लिए खुशी की बात हो सकती है कि अब इस झील के किनारे वे अधिक समय बिता पाएंगे परंतु इससे पर्यावरण का संतुलन बिगडने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

यूनिवर्सिटी ऑफ माइनसोटा के जै ऑस्टिन की शोध के अनुसार यह झील पिछले 30 वर्षों में सबसे अधिक गर्म रहने वाली है। इस बार इस क्षैत्र में कम ठंड पड़ी और इससे बर्फ की चादर ने इस झील को पूरी तरह से नहीं ढका।
title=
×