रूही कंधारी

रूही कंधारी
पेड़ नहीं घास बचाएगी रेगिस्तानीकरण से
Posted on 14 Sep, 2010 09:57 AM
भारत का विशाल रेगिस्तान ‘थार‘ फैलता ही जा रहा है और यह प्रतिवर्ष करीब 12000 हेक्टेयर उपयोगी भूमि को या तो निगल रहा है या उसे खराब कर रहा है। इससे सचेत होकर राजस्थान सरकार ने राज्य प्रदूषण निवारण बोर्ड से पूछा है कि भूमि को खराब होने और भू क्षरण से कैसे रोका जा सकता है। बोर्ड द्वारा सूखी धरती पर जलवायु परिवर्तन से संबंधित 200 शोध पत्रों के अध्ययन के पश्चात यह सुझाव दिया गया कि राज्य में व्यापक स्तर पर पेड़ों की बागड़ लगाई जाए। परंतु कुछ वैज्ञानिकों को डर है कि यह कदम रेगिस्तान के संवेदनशील पर्यावरण को और अधिक बिगाड़ेगा। हड़बड़ी में किया गया कार्य कभी-कभी अच्छी भावना से किए गए कार्य को भी संदेह के घेरे में ले आता है। राजस्थान में रेगिस्तानीकरण को रोकने के लिए पेड़ों की बागड़ का विचार भी ऐसा ही एक कदम है। आवश्यकता इस बात की है कि पारंपरिक ज्ञान का सहारा लेकर और भूजल आधारित खेती को समाप्त कर रेगिस्तानीकरण रोकने की नई रणनीति बनाई जाए।

भारत का विशाल रेगिस्तान ‘थार‘ फैलता ही जा रहा है और यह प्रतिवर्ष करीब 12000 हेक्टेयर उपयोगी भूमि को या तो निगल रहा है या उसे खराब कर रहा है। इससे सचेत होकर राजस्थान सरकार ने राज्य प्रदूषण निवारण बोर्ड से पूछा है कि भूमि को खराब होने और भू क्षरण से कैसे रोका जा सकता है। बोर्ड द्वारा सूखी धरती पर जलवायु परिवर्तन से संबंधित 200 शोध पत्रों के अध्ययन के पश्चात यह सुझाव दिया गया कि
×