रमन त्यागी

रमन त्यागी
'आओ जानें, अपना पानी' अभियान
Posted on 30 Dec, 2010 10:40 AM

अभियान में निकले चौंकाने वाले तथ्य


भारत नदियों का देश कहा जाता है। यहां पानी के विभिन्न प्रकार के स्रोत व उनकी परम्परा मौजूद रही है। पानी की इसी परम्परा ने भारतीय समाज को एक सभ्य व प्रकृति के साथ जीने वाला बनाया है। भारत के कुल करीब साढे़ छः लाख गांवों में करीब 50 लाख तालाब व अन्य जलस्रोत मौजूद हैं। लेकिन वर्तमान में ये अधिकतर दयनीय हालत में हैं।
सूरज कुण्डः एक परिचय
Posted on 21 Jul, 2010 01:01 PM
सूरज कुण्ड मेरठ का अत्यधिक प्रसिद्ध एवं महत्वपूर्ण तालाब था। यद्यपि अब यह पूर्ण रूप से सूख चुका है परन्तु इसका गौरवशाली अतीत आज सोचने को विवश करता है कि हम विकास की ओर जा रहे हैं या विनाश की ओर। सूरज कुण्ड के इतिहास को हम तीन भागों में विभक्त कर सकते हैं।

1. प्रारम्भिक अथवा रामायणकालीन।

2. मध्य अथवा महाभारतकालीन।

3. अंगेजी काल से आज तक।
×