जनादेश डॉट इन

जनादेश डॉट इन
प्राकृतिक स्वस्थ जीवन शैली और पर्यावरण पर राष्ट्रीय संगोष्टी
Posted on 28 Nov, 2012 01:56 PM
तिथि : 22, 23, 24 फरवरी 2013
स्थान : आनन्द केन्द्र, विवेकानंद नीडम, ग्वालियर (म.प्र.)


आनन्द केन्द्र, विवेकानंद नीडम, ग्वालियर के प्राकृतिक, मनोरम परिवेश में दिनांक 22, 23, 24 फरवरी 2013 को, ' प्राकृतिक स्वस्थ जीवन शैली और पर्यावरण' इस विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रकृति प्रेमी, पर्यावरण वैज्ञानिक, दक्ष चिकित्सक तथा प्रबुद्ध चिंतक, मानव और प्रकृति के मध्य सह-अस्तित्व का जो संबंध हैं, उसे जानने तथा विवेकपूर्ण तरीके से तद्नुसार जीवन शैली को विकसित करने की बात करेंगे। इस आयोजन में देश के विभिन्न अकादमिक संस्थाओं से प्रतिभागिओं के शामिल होने की संभावना है। आप से निवेदन है कि इस आयोजन में सहभागी होकर इस वैज्ञानिक उत्सव की शोभा बढ़ाये।
×